Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UPNews

मौसम अपडेट: यूपी में फिर बढ़ेंगी ठंड-इन जिलों के लिए कोहरे-शीतलहर की चेतावनी

मौसम अपडेट: यूपी में फिर बढ़ेंगी ठंड-इन जिलों के लिए कोहरे-शीतलहर की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम पलटने जा रहा है। दो दिन धूप से मिली थोड़ी राहत के बाद अब ठंड बढ़ेगी। लखनऊ मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार 12 जनवरी से प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद पहाड़ों से आने वाली ठंडी पछुआ हवाओं के असर से पारा तेजी से नीचे लुढ़केगा। दो दिन अच्छी धूप ने दी लोगों को राहत इससे शीतलहर और गलन बढ़ेगी। हालांकि, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। बीते दो दिनों में धूप के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। वेस्ट यूपी के इन जिलों में शीतलहर.. पश्चिमी यूपी के छह जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अनुमान जताया है। इनमें बरेली, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद और संभल शामिल हैं। इसी तरह तराई के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के...
अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीरी अबू अहमद शेख गिरफ्तार

अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीरी अबू अहमद शेख गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में आज एक कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। उसे पकड़ लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हैं। मामला आज शनिवार दोपहर का है। बताते हैं कि उसने राम मंदिर के निकास द्वार पर परकोटा के पास नमाज पढ़ने का प्रयास किया। कश्मीर के सोपिया का है आरोपी अबू अहमद शेख जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर श्रीनगर के सोपिया के रहने वाले अबू अहमद शेख (55) ने राम मंदिर के गेट डी-1 से मंदिर में एंट्री की। वाकयदा रामलला के दर्शन किए। फिर निकास द्वार से निकलते समय दक्षिणी परकोटे के पास फर्श पर बैठ नमाज पढ़ने का प्रयास किया। ये भी पढ़ें: जय सियाराम: अयोध्या में राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज…अडिग आस्था का प्रतीक… तभी आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पीटने ...
UP: पिता के खिलाफ बेटे के अपहरण का मुकदमा-हत्या की आशंका, गिरफ्तार

UP: पिता के खिलाफ बेटे के अपहरण का मुकदमा-हत्या की आशंका, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। सनकी पिता ने अपने डेढ़ साल के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया। वहीं बच्चे की मां और बाकी परिजनों को अंदेशा है कि आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ डेढ़ साल के बेटे का अपहरण करने का मुकदमा लिखा है। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। रात में सोते समय घर से लेकर भागा आरोपी, चार दिन बाद खुलासा जानकारी के अनुसार, घटना बीती 5 जनवरी की रात की है। बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के धनुहन डेरा का राजेंद्र अपनी पत्नी शारदा से मिलने ससुराल पहुंचा। रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन बताते हैं कि इसी दौरान आरोपी आरो...
Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार

Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में KGMU की महिला डाॅक्टर के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी डॉ. रमीज गिरफ्तार हो गया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे नेपाल बार्डर से धर-दबोचा है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नेपाल में छिपा था। महिला डाॅक्टर ने लगाए हैं यौन शोषण समेत गंभीर आरोप पुलिस ने नेपाल बार्डर से पकड़ा है। बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि मामला दर्ज होने के बाद वह नेपाल भाग गया था। ये भी पढ़ें: हाथ पर कलावा-माथे पर टीका, मुस्लिम युवक ने ऐसे योजना बनाकर हिंदू लड़की को फंसाया, अब पुलिस.. कुछ लोगों ने उसकी इस काम में मदद की थी। बताते हैं कि उसके फोन में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। बताते चलें कि रमीज के खिलाफ 50 हजार का इनाम घो...
बधाई हो बांदा..! राइफल क्लब की नीलामी पर शासन ने लगाई रोक

बधाई हो बांदा..! राइफल क्लब की नीलामी पर शासन ने लगाई रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सभी बांदा वासियों के लिए एक 'अच्छी खबर' है। खबर यह है कि खेल प्रेमियों की जान, जिले की पहचान 'राइफल क्लब मैदान' की नीलामी अब नहीं होगी। बांदा विकास प्राधिकरण के गैरजिम्मेदाराना कदम पर शासन ने रोक लगा दी है। यह संभव हुआ है बांदा की आम जनता, खिलाड़ियों और समाजसेवियों तथा राजनीतिक दलों के संयुक्त रूप से आवाज बुलंद करने से। नीलाम होने से बचा राइफल क्लब मैदान राइफल क्लब को नीलाम करने पर उतारू बीडीए के इस मनमाने कार्य के खिलाफ आम जनता विरोध में उतर आई। यही वजह थी कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी मामले में सक्रिय होना पड़ा। जनप्रतिनिधियों ने भी दिया लोगों का साथ सपा के बबेरू विधायक विशंभर यादव ने विधानमंडल में इसे लेकरआवाज उठाई। बीजेपी के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शासन को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से आंदोलन का पत्र जारी हुआ। विधानम...
दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम योगी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बताते हैं कि इसके बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन से भी मिलेंगे। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं हुईं तेज बीजेपी की इन हाईलेबल मुलाकातों के पास उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताते चलें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी के आवास पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले में बैठक हो चुकी है। पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई चेहरे हो सकते शामिल पार्टी सूत्रों सीएम योगी अभी तक नितिन नबीन से नहीं मिले हैं। अपने एक्स अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। माना जा रहा है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अ...
यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में CBI ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत पांच अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि ये अधिकारी एक कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए की रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। साथ ही बड़ी घूसखोरी का भी खुलासा हुआ है। लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई बताया जा रहा है कि सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई की है। झांसी में डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी और दो टैक्स अधीक्षकों अनिल तिवारी और अजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। एक कारोबारी, टैक्स अधिवक्ता भी गिरफ्तार एक कारोबारी से करोड़ों की रिश्वत लेते समय 70 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। चर्चा है कि 70 लाख रुपए कैश न लेकर सोने में चेंज करके देने को कहा था। ये भी पढ़ें: Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय ...
UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन

UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक अधिकारी को रिटायरमेंट से सिर्फ एक दिन पहले बर्खास्त किया गया है। जांच में इस अफसर पर करोड़ों के गबन में दोषी पाया गया। आरोपों की पुष्टि होने पर अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया। मामला गोरखपुर जिले का है। बागपत तैनाती के दौरान किया था गबन दरअसल, गोरखपुर के बिजली निगम में सहायक लेखाधिकारी ईशपाल सिंह उप मुख्य लेखाधिकारी आफिस से संबद्ध थे। 31 दिसंबर 2025 को उन्हें रिटायर होना था। बताते हैं कि 2016 में बागपत में तैनाती के दौरान ईशपाल पर 1.69 करोड़ के गबन के आरोप लगे। दूसरी बार जांच में गबन का आरोप सिद्ध जांच में दोषी मिलने पर 7 जून 2023 को बर्खास्त कर दिया गया। 10 जनवरी 2024 को हाई कोर्ट के आदेश पर दोबारा जांच शुरू हुई। कोर्ट से नौकरी बहाली के साथ ईशपाल को निलंबित रखने के आदेश हुए थे। ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में नए साल पर इन 17 जिलों में बारिश-...
Banda: 18 साल की आरती के खौफनाक कदम से परिवार हैरान

Banda: 18 साल की आरती के खौफनाक कदम से परिवार हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 18 साल की आरती ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है कि परिवार के लोग भी हैरान रह गए। परिवार के लोगों ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर कारण पता लगाने में जुटी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साड़ी सानी गांव की है घटना जानकारी के अनुसार, कमासिन क्षेत्र के साड़ी सानी गांव के रामचंद्र की बेटी आरती (18) ने घर में फांसी लगा ली। आरती के भाई अंकित ने बहन का शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाया। ये भी पढ़ें: Banda: ‘हाथ पर लिखा रिंकू’…युवती की हत्या कर फेंका शव मिलने से सनसनी इसके बदा तो परिवार में कोहराम मच गया।  मृतका के पिता का कहना है कि वह तीन बहनों में छोटी थीं। बबेरू क्षेत्र के बेर्राव गांव में उनकी शादी तय हो चुकी थी। मई में शादी होनी थी। मामले की जांच में जुटी है पुल...
Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में पूर्व सांसद धनंज्य सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर हुई है। मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रास्ते पर कब्जे का है। इसमें जौनपुर के महाराजगंज की ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उसके सरकारी गनर समेत 10 लोग आरोपी हैं। ब्लाक प्रमुख पति समेत 10 अन्य भी आरोपी एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप में सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। दरअसल, स्वास्तिका सिटी के कौशल तिवारी का कहना है कि उनसे पास में विनय सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पत्नी मांडवी के नाम पर मकान बनवाया है। ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार आरोप है कि विनय सिंह खुद को पूर्व सांसद धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताता है। आरोप है कि विनय कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर ईंट की दीवार बनाकर रास्ता बंद करने लगे। साथ...