Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: trending

लखनऊ: BJP नेता की पार्षदी रद्द-कोर्ट का बड़ा फैसला, सपा के ललित तिवारी को जिम्मेदारी

लखनऊ: BJP नेता की पार्षदी रद्द-कोर्ट का बड़ा फैसला, सपा के ललित तिवारी को जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में बीजेपी पार्षद की पार्षदी कोर्ट ने रद्द कर दी है। अब कोर्ट के फैसले के बाद सपा नेता वार्ड के नए पार्षद होंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी पार्षद प्रदीप शुक्ला को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने प्रदीप शुक्ला की पार्षदी रद्द करते हुए उनके प्रतिद्वंद्वी ललित तिवारी को जिम्मेदारी दी है। लखनऊ के फैजुल्लागंज वार्ड से जुड़ा मामला दरअसल, यह पूरा मामला लखनऊ नगर निगम के फैजुल्लागंज वार्ड-73 से जुड़ा है। 2023 नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने वार्ड 73 से प्रदीप कुमार प्रत्याशी थे। सपा ने ललित तिवारी को इस वार्ड से अपना प्रत्याशी बनाया था। ये भी पढ़ें: UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप शुक्ला ने इस चुनाव में जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के बाद ललित तिवारी ने कोर्ट में याचिका दाख...
बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शुक्रवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। घायल को बांदा मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर कर  दिया गया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पुरानी रंजिश के रूप में सामने आ रहा है। सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया कि घायल एक पुराने मामले में सजायाफ्ता भी है। इस समय जमानत पर है। आशंका है कि उसी की रंजिश में घटना हुई है। जांच की जा रही है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में फैली दहशत जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गर्गपुर के राजा भाइया गर्ग (55) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह इस समय जमानत पर बाहर है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वह घर से मवेशी बाड़ा जा रहे थे। तभी घर के पास घात लगाए ...
कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी के बिल्हौर में एक सर्राफा कारोबारी ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर ली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों एक बेटे और कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। अरौल कस्बे में हुई घटना से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, अरौल के हाशिमपुर में कारोबारी अजय कटियार (35) ने अपने दो बेटों रुद्र (12) व शुभम (7) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर ली। आज सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया। पिता के नाम छोड़ा कारोबारी ने सुसाइड नोट कमरे के अंदर ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार जमीन पर पड़े थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा था। मगर वह टूटा हुआ था। ...
यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कथावाचक को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने पर बवाल मच गया है। यूपी के डीजीपी ने मामले में एसपी से जवाब तलब किया है। पूरे प्रकरण से बहराइच पुलिस चर्चा में आ गई है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। इससे जुड़े रील और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस मामले से चर्चा में आई यूपी की बहराइच पुलिस दरअसल, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को बहराइच आगमन पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह यजमान के रूप में मौजूद रहे। इसकी आलोचना होने पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। नगीना सांसद ने प्रशासन की मंशा पर उठाए सवाल बहराइच के पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह से जवाब-तलब किया है। विपक्ष लगातार मामले में हमलावर है। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले में प्रशासन की मंशा और प्रोटोकॉ...
UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चिल्ला थाना क्षेत्र में दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवाल युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आए ट्रक ने दो को रौंद दिया। इससे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार रात लगभग साढ़े 8 बजे हुआ। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार, दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों को रौंद दिया। दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि फतेहपुर के ललौली गांव के सरवर (25) अपने साथी इशरत खान (30) के साथ बांदा से घर लौट रहे थे। वहीं चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के प्रमोद क...
Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में कड़ाके की ठंड में कोहरे-धुंध के कारण आज भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला क्रिकेट मैच रद्द हो गया। यह टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला था, जो खराब मौसम के कारण रद्द किया गया है। कोहरे-धुंध के कारण रद्द हुआ मैच बताते चलें कि शहर में सुबह से मौसम काफी खराब था। अंपायरों ने शाम 6 से रात 7:25 बजे तक इकाना स्टेडियम का बारीकि से निरीक्षण किया। मौसम में कोई भी सकारात्मक बदलाव नहीं नजर आया। वापस होंगे मैच के टिकट के पैसे आखिर में मैच के अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंत पद्मनाभन ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया। अब सीरीज का आखिरी टी-20 मुकाबला अहमदाबाद में 19 दिसंबर को होगा। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-1 से आगे है। बताते हैं कि मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में माइक से घोषणा की गई है कि मैच के टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। ये भी पढ़ें: UP: भीषण ठंड में...
UP: भीषण ठंड में इन जिलों में स्कूल बंद, लखनऊ-सीतापुर समेत कई जिलों में समय बदला

UP: भीषण ठंड में इन जिलों में स्कूल बंद, लखनऊ-सीतापुर समेत कई जिलों में समय बदला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में शीत लहर के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। वहीं अत्यधिक ठंड को देखते हुए बरेली और रामपुर में स्कूलों को 20 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। बताते चलें कि पूरा प्रदेश इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। इस समय शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर शासन अलर्ट लखनऊ में शीतलहर के चलते शासन ने आदेश दिए हैं कि सभी स्कूलों में 1 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू की जाएं। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ न किया जाए। जिलाधिकारी विशाख जी. ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर शासन अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर यह आदेश हुआ है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन हो। इसी तरह बाराबंकी, सीतापुर, बदायूं समेत कई जिलों में स्कूलों का स...
क्या आप जानते हैं? भारत की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में…साइकिल भी निकल जाती है आगे..

क्या आप जानते हैं? भारत की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में…साइकिल भी निकल जाती है आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, समरनीति स्पेशल
काजल, लखनऊ डेस्क: ट्रेनों की तेज रफ्तार को लेकर दुनियाभर में हौड़ मची है। कोई देश बुलेट ट्रेन बना रहा है तो कोई हाइपरलूप ट्रेन की तैयारी में हैं। भारत में भी आपने तेज रफ्तार ट्रेनों को लेकर चर्चाएं सुनी होंगी। मगर क्या आपको पता है कि भारत में एक सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन भी है। 46 किमी के सफर को 5 घंटे में पूरा करती है यह खास रेलगाड़ी इस ट्रेन से साइकिल भी आगे निकल जाती है। यह ट्रेन 46 किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में 5 घंटे का समय लेती है। जी हां, यह सच है। आइये हम आपको बताते हैं इस सबसे धीमी ट्रेन का पूरा रूट क्या है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच चलती मेट्टूपालयम-ऊंटी नीलगिरी पैसेंजर दरअसल, भारत की सबसे धीमी रफ्तार वाली ट्रेन का रिकार्ड मेट्टूपालयम-ऊंटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन के पास है। यह ट्रेन भारत की सबसे तेज चलने वाली रेल से 16 गुनी धीमी रफ्तार से अपना सफर तय करती है। ...
अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..

अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला है। 29 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन यह भर्ती प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के अंकों के आधार पर होगी। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से शुरू होंगे। 28 जनवरी तक आवेदन और शुल्क जमा करने की तिथि है। वेबसाइट पर जाकर लें पूरी जानकारी समायोजन की अंतिम तिथि चार फरवरी 2026 निर्धारित हुई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पीईटी-2025 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। ये भी पढ़ें: Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे  https://samarneetinews.com/good-news-heartatt...
यूपी के मथुरा में बहुत बड़ा हादसा, सात बसें-तीन कारें टकराने से 10 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

यूपी के मथुरा में बहुत बड़ा हादसा, सात बसें-तीन कारें टकराने से 10 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार सुबह बहुत बड़ा हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले के अंतर्गत घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में एक के बाद एक टकराती चली गईं। CM Yogi ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा की तेज धमाके के साथ हुई टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन ने 10 लोगों मरने की पुष्टि की है। वहीं 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया है। कोहरे के कारण हादसा, दमकल ने काफी प्रयासों से पाया आग पर काबू जानकारी के अनुसार, एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन कारें आपस में कोहरे के कारण टकरा गईं। इससे सभी वाहनों में आग लग गई। बचाव कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुआवजे ...