बांदा में तीन ने लगाई फांसी, दो की मौत-एक की जान बची
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तीन लोगों ने फांसी लगा ली। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को बचा लिया गया। पहली घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव बिलगांव निवासी ललक सिंह (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनके परिजनों का कहना है कि 16 बीघा खेत हैं। वह खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। कुछ समय पहले उनको बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। बताते हैं कि उनको नींद न आने की बीमारी हो गई थी। बताया कि इसका उपचार कानपुर, लखनऊ और जानकीकुंड (चित्रकूट) में कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। साथ ही घर में आर्थिक तंगी भी थी।
2 दो लाख 80 हजार था कर्ज
परिजनों ने बताया है कि उनके उपर 2 लाख 80 हजार रुपया का कर्ज ले रखा था। फसल ने साथ नहीं दिया और वह कर्ज अदा नहीं कर पाया। परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से 50 हजार रुपया का कर्ज था। इसी से परेशान होकर ललक सिंह ने शुक्रवार रात फ...
