बांदा में रिश्ते के देवर ने भाभी को पकड़ा, फिर दुष्कर्म का प्रयास-बेटों की हत्या की धमकी
समरनीति न्यूज, बांदा : एक विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके रिश्ते के देवर ने उसे पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। अश्लील हरकतें कीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके बेटों को मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का आरोप है कि उनके घर के पास ही पारिवारिक देवर गोलू रहता है। वह दबंग किस्म का व्यक्ति है। महिला का आरोप है कि बीती 5 मार्च की रात वह जबरिया घर में घुस गया।
ये भी पढ़ें : बांदा हार्पर क्लब, प्रशासन को गुमराह कर मनमानी का खेल, 2016 से नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी..
महिला का कहना है कि आरोपी ने उनसे छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इतना ही नहीं...