
कानपुर : रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, बहन को बचाने में इकलौता भाई गंगा में डूबा
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बिठुर थाना क्षेत्र में रक्षा बंधन से ठीक पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बहन को बचाने में इकलौता भाई की गंगा में डूब गया। यह हादसा बिठूर के सुंदर घाट पर हुआ। युवक अपनी चचेरी बहन को बचाने के लिए गंगा में कूदा। स्थानीय लोगों ने बहन को तो बचा लिया, लेकिन युवक गंगा में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
बिठूर में सुंदरघाट पर हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, बिठूर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर मंधना के गैस एजेंसी संचालक राजीव दुबे उर्फ राजा पांडेय का इकलौता बेटा उज्ज्वल (13) सावन के आखिरी सोमवार पर गंगा स्नान के लिए गया था। साथ में उसकी सगी बड़ी बहन आयुषी और चचेरी बहन साक्षी (23) भी थे। तीनों बिठूर पहुंचे थे। सबसे पहले तीनों पुराना बिठूर में रहने वाली अपनी मौसी पारुल के घर पहुंचे।
ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 3...