बांदा जिपं: तहबाजारी या रंगदारी! खेल के पीछे क्या कोई सत्ताधारी?
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत से 9 करोड़ का ठेका सीधे 19 करोड़ में उठा। यानी दोगुने से ज्यादा। फिर उद्घम स्थल जैसे आधारभूत नियम ताक पर रखकर सड़कों पर खुलेआम अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया। एमपी बार्डर से लेकर जिलेभर में कई जगहों पर रंगदारी वसूली। सवाल उठ रहा है कि यह तहबाजारी है या रंगदारी। लोग जानना चाहते हैं कि इस पूरे खेल के पीछे कौन सत्ताधारी है?
लोग मान रहे बिना सत्ताधारी के इतना बड़ा खेल संभव नहीं!
क्योंकि बिना किसी बड़े नेता की सहमति के संभव ही नहीं है। खुद जिला पंचायत के एएमओ अरविंद मोहन ने माना शिकायतें आ रहीं। नरैनी में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। आयुक्तों से ट्रांसपोर्टर शिकायत कर चुके हैं। सूत्रों की माने तो गिरवां-मटौंध में सबसे ज्यादा अवैध वसूली की जा रही है।
ऐसे में सवाल उठता है कि गुंडे-माफियाओं के लिए बेहद योगी सरकार में आखिर वो कौन है? इस पूरे वसूली ग...
