जन्मदिन पर खासः हसरत दिल में लिए दुनियां छोड़ गईं थीं नरगिस
समरनीति न्यूज, एंटरटेनमेंटः फिल्म अभिनेत्री नरगिस का नाम भारतीय सिनेमा की चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी अभिनय कुशलता के बल पर वो मुकाम हासिल किया जो हर किसी को नसीब नहीं होता है। यही वजह है कि आज भी फिल्म दुनिया में उनकी अभिनीत फिल्मों का कोई जोड़ नहीं है। आज भी वह हिंदी सिनेमा की बेजोड़ अभिनेत्री मानी जाती हैं। फिर चाहे कम उम्र में बूढ़ी महिला का मदर इंडिया फिल्म में किया गया रोल ही क्यों न हो।
आज उनका 89 वां जन्मदिन है। 1 जून 1929 को को उनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता शहर में हुआ था। उनके पिता उत्तमचंद मोहनदास फिल्म डायरेक्टर थे और मां जद्दनबाई क जानी-मानी गायिका। एक तरह से उनको कला और अभिनय के गुण अपने जन्म से ही मिल गए थे।
नरगिस हिन्दी सिनेमा की पहली अभिनेत्री थीं जिनको शानदार अभिनय और योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड मिला था। यही नहीं स...