Tuesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: sister

बांदा में झाड़ू पर झगड़ गईं दो बहनें, छोटी ने लगा ली फांसी तो बाल-बाल बची जान

बांदा में झाड़ू पर झगड़ गईं दो बहनें, छोटी ने लगा ली फांसी तो बाल-बाल बची जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर में झाड़ू लगाने को लेकर दो सगी बहनों में झगड़ा हो गया। बड़ी बहन ने छोटी बहन को डांट दिया तो वह नाराज हो गई। कुछ देर बाद छोटी बहन ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर   बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली गांव निवासी पूजा (15) पुत्री राजेंद्र का रविवार की शाम को उसकी बड़ी बहन से घर में झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया। बड़ी बहन ने पूजा को डांटा फटकारा तो वह नाराज हो गई और कमरे के अंदर चली गई। परिवार के लोग घरेलू कामकाज में लग गए। इसी बीच पूजा ने रस्सी से कमरे के अंदर फांसी लगा ली। बबेरू क्षेत्र की घटना   इसी बीच परिवारीजनों ने पूजा को देख लिया और फंदे से नीचे उतारने के बाद सीधे जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में पूजा का उपचार किया गया। पूजा की चाची देवरती ने बत...
बिजनौर में बहन से विवाद पर भड़के भाई ने जीजा को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

बिजनौर में बहन से विवाद पर भड़के भाई ने जीजा को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीत न्यूज, बिजनौर: जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला संतनगर में बहन से जीजा के विवाद से भाई भड़क गया। उसने जीजा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे गंभीर हालत में चांदपुर स्वास्थ केंद्र से बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पति-पत्नी में शादी के बाद से ही चल रहा विवाद  बताया जाता है कि चांदपुर के विपिन कुमार की शादी कुछ साल पहले सुनीता नाम की लड़की से हुई थी लेकिन कुछ ही दिन बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। ये भी पढ़ेंः कार रोकने पर होमगार्डों को पीटने और उनपर रायफल तानने वाले चारों दबंग गिरफ्तार, लाइसेंस हुए जब्त लड़की पक्ष ने पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों में तनाव बना हुआ था। इसी से आक्रोशित होकर युवक के साले ब्रिजेंद्र ने अपने स...
राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूजत, लखनऊ/कानपुर/बांदाः यह शायद पहला मौखा था रक्षा बंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र त्यौहार में पुलिस ने भी सीधे तौर पर सहभागिता की। हांलाकि ऐसा नहीं कि पुलिस त्यौहार नहीं मनाती। लेकिन जनता के साथ घुल-मिलकर त्यौहार मनाने का यह शायद पहला मौका रहा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस दरअसल, डीजीपी के आदेशों के बाद आज प्रदेश भर की पुलिस ने जनता के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इसके लिए आम लोगों के यहां से बहनों को बुलाकर उनसे राखी बंधवाई गई। राजधानी लखनऊ में भी अधिकारियों और थानेदारों ने राखियां बंधवाईं। पुलिस को राखी बांधने के मौके की जानकारी होने पर स्कूली छात्राओं और बच्चों ने भी खुशी-खुशी अपने इलाके के पुलिस थानेदारों और अधिकारियों को राखियां बांधी। दिनभर अपराधियों से जूझने वाले पुलिस कर्मियों के लिए भी य...