Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बिजनौर में बहन से विवाद पर भड़के भाई ने जीजा को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

समरनीत न्यूज, बिजनौर: जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला संतनगर में बहन से जीजा के विवाद से भाई भड़क गया। उसने जीजा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे गंभीर हालत में चांदपुर स्वास्थ केंद्र से बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पति-पत्नी में शादी के बाद से ही चल रहा विवाद 

बताया जाता है कि चांदपुर के विपिन कुमार की शादी कुछ साल पहले सुनीता नाम की लड़की से हुई थी लेकिन कुछ ही दिन बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

ये भी पढ़ेंः कार रोकने पर होमगार्डों को पीटने और उनपर रायफल तानने वाले चारों दबंग गिरफ्तार, लाइसेंस हुए जब्त

लड़की पक्ष ने पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों में तनाव बना हुआ था। इसी से आक्रोशित होकर युवक के साले ब्रिजेंद्र ने अपने साथी भूरे आदि के साथ मिलकर अपने जीजा को गोली मार दी।

ये भी पढ़ेंः दुस्साहसिक वारदातः प्रयागराज के झूंसी में दो किशोर युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या, शवों को फूंक डाला

चांदपुर सीओ राकेश श्रीवास्तव ने बताया है कि मामले की जानकारी के बाद जांच कराई जा रही है। पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।