Saturday, November 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Shivling desecrated

बांदा: अराजक तत्वों ने खंडित किया शिवलिंग, सलमान समेत 2 गिरफ्तार

बांदा: अराजक तत्वों ने खंडित किया शिवलिंग, सलमान समेत 2 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बिसंडा के कोर्रही गांव के तरौस मोहल्ला स्थित कोदउवा बाबा स्थान पर अराजकतत्वों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का काम किया। सूत्रों की माने तो दोनों युवक गैर समुदाय के हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का पुलिस हिरासत में माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद के चंद्रमोहन बेदी समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की। दोनों को भेजा गया जेल पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। बताया जाता है कि आज सुबह जब लोग मंदिर पूजा करने पहुंचे तो वहां शिवलिंग को क्षतिग्रस्त देखा। इसकी जानकारी फैलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें: बांदा: बंगालीपुरा में घर-दुकान नहीं, एटीएम में कर डाली चोरी...