नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Chaitra Navratri 2023 इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। 30 मार्च तक नवरात्र रहेंगे। फिर 30 मार्च को श्रीराम नवमी है। पावन नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
पूरे 9 दिन रहेंगे नवरात्र
अबकी बार चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास माना जा रहा है, ये पूरे 9 दिन रहने वाली है। विद्वानों का कहना है कि इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि की समाप्ति पर मां हाथी पर सवार होकर वापस देवलोक जाएंगी।
ये भी पढ़ें : CMYogi ने दी बधाई : बोले- नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना अतुल्य उपलब्धि
ये भी पढ़ें : Mahoba : केंद्रीय मंत्री गडकरी और CM योगी ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण
...