Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Sensation after bodies of man and woman were found in canal in Amroha

Breaking : अमरोहा में नहर से महिला-पुरुष के शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking : अमरोहा में नहर से महिला-पुरुष के शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के पास राम गंगा पोषक नहर में महिला-पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब 2 घंटे के अंतराल में मिले हैं। बताते हैं कि दोनों शव बिजनौर की ओर से बहकर आए हैं। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर छानबीन शुरू कर दी है। 2 घंटे के भीतर दो शव मिलने से सनसनी मृतक पुरुष की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। वहीं महिला की उम्र लगभग 25 साल है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप का कहना है कि सोमवार सुबह 8 बजे करीब शेरपुर गांव के पास रामगंगा पोषक नहर में एक पुरुष का शव देखा गया। इसके दो घंटे बाद इसी नहर से एक महिला का शव मिला है। शवों के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि शवों की पहचान के लिए बिजनौर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : ...