Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: repeat rape

गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाने वाली महिला से हुआ रेप, छानबीन में जुटी पुलिस

गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाने वाली महिला से हुआ रेप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: पूर्व खनिज मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाने वाली महिला ने फिर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। वहीं महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे पत्नी बनाकर कई साल अपने साथ रखा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसका जमकर शारीरिक शोषण किया और बाद में उसके रुपए और जेबर लेकर भाग गया। चित्रकूट की रहने वाली है पीड़ित महिला  महिला ने हमीरपुर के रहने वाले राम सिंह राजपूत नाम के व्यक्ति के खिलाफ रेप, शारीरिक शोषण, शादी का झांसा और जेवर व नगदी चोरी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा लिखते हुए उसका डाक्टरी परीक्षण कराया है। बताते चलें कि इसी महिला ने पूर्व खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत 7 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा लिखाया था। ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला प...