बड़ी खबरः कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का पार्टी से इस्तीफा, कहा, पार्टी में बढ़ रहा गुंडों का बोलबाला
प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता।
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः कांग्रेस खेमे से एक बड़ी खबर आ रही है। बीते कुछ दिनों से पार्टी में खुद से हुई बदसलूकी से नाराज चल रहीं कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात उन्होंने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस प्रवक्ता, शब्द को हटा दिया था। शुक्रवार को यह नहीं देखा गया। बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने आरोप लगाया था कि पार्टी में गुंडों को तवज्जों मिल रही है।
राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा
17 अप्रैल को किए ट्वीट में प्रियंका ने कहा था कि पार्टी में गुंडो को तरजीह मिल रही है। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर की थी और बाद में उनको कोई बयान या टीवी डिबेट्स में हिस्सेदारी नजर नहीं आई थी। बताते चलें कि ...