Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

बांदा कोतवाली ट्रक छुड़वाने फर्जी आर्डर लेकर पहुंचे दो गिरफ्तार

बांदा कोतवाली ट्रक छुड़वाने फर्जी आर्डर लेकर पहुंचे दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो लोग आरटीओ और सेलटैक्स विभाग के फर्जी कूटरचित दस्तावेज लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। दरअसल, यह दस्तावेज सीज हुए बालू के ओवरलोड ट्रक के फर्जी रिलीजिंग आर्डर थे। सीज हुए बालू के ओवरलोड ट्रक को छुड़ाने पहुंचे थे दोनों सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने शक होने पर कागजों का सत्यापन कराया। दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में एक बाराबंकी व दूसरा अमेठी का दोनों की पहचान बाराबंकी हैदरगढ़ के सुभाषनगर के धनपति सिंह व अमेठी के शिवरतनगंज के हथरोहना के विक्रम सिंह के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर को आरटीओ ने ओवरल...
बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शुक्रवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। घायल को बांदा मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर कर  दिया गया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पुरानी रंजिश के रूप में सामने आ रहा है। सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया कि घायल एक पुराने मामले में सजायाफ्ता भी है। इस समय जमानत पर है। आशंका है कि उसी की रंजिश में घटना हुई है। जांच की जा रही है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में फैली दहशत जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गर्गपुर के राजा भाइया गर्ग (55) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह इस समय जमानत पर बाहर है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वह घर से मवेशी बाड़ा जा रहे थे। तभी घर के पास घात लगाए ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिकअप गाड़ी पलटने से 10 घायल-चार की हालत गंभीर

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिकअप गाड़ी पलटने से 10 घायल-चार की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह दर्दनाक घटना हो गई। एक बाइक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पलट गई। इससे 10 लाग घायल हो गए। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक को बचाने में पलटी पिकअप गाड़ी जानकारी के अनुसार, कमासिन-राजापुर मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस गाड़ी में बंथरी गांव के छोटटन वर्मा अपने बेटे के मुंडन को जा रहे थे। साथ में परिवार की महिलाएं, बच्चे व अन्य लोग थे। ये भी पढ़ें: UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार 10 लोग घायल हो गए। इनमें कल्ली (40), गिरिजा देवी (50), सलोनी (11), तेजिया (50), चुनकी (24), अजय कुमार (6 माह), नथिया (30), नीतू...
कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी के बिल्हौर में एक सर्राफा कारोबारी ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर ली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों एक बेटे और कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। अरौल कस्बे में हुई घटना से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, अरौल के हाशिमपुर में कारोबारी अजय कटियार (35) ने अपने दो बेटों रुद्र (12) व शुभम (7) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर ली। आज सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया। पिता के नाम छोड़ा कारोबारी ने सुसाइड नोट कमरे के अंदर ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार जमीन पर पड़े थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा था। मगर वह टूटा हुआ था। ...
यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कथावाचक को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने पर बवाल मच गया है। यूपी के डीजीपी ने मामले में एसपी से जवाब तलब किया है। पूरे प्रकरण से बहराइच पुलिस चर्चा में आ गई है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। इससे जुड़े रील और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस मामले से चर्चा में आई यूपी की बहराइच पुलिस दरअसल, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को बहराइच आगमन पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह यजमान के रूप में मौजूद रहे। इसकी आलोचना होने पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। नगीना सांसद ने प्रशासन की मंशा पर उठाए सवाल बहराइच के पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह से जवाब-तलब किया है। विपक्ष लगातार मामले में हमलावर है। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले में प्रशासन की मंशा और प्रोटोकॉ...
UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चिल्ला थाना क्षेत्र में दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवाल युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आए ट्रक ने दो को रौंद दिया। इससे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार रात लगभग साढ़े 8 बजे हुआ। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार, दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों को रौंद दिया। दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि फतेहपुर के ललौली गांव के सरवर (25) अपने साथी इशरत खान (30) के साथ बांदा से घर लौट रहे थे। वहीं चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के प्रमोद क...
UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार

UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पुलिस ने एक फ्लैट पर छापकर सनसनीखेज खुलासा किया है। बताते हैं कि जिस फ्लैट पर पुलिस ने छापा मारा उसमें सेक्स रैकेट चल रहा था। मौके पर पुलिस को एक काॅलगर्ल और पांच युवक बेहद शर्मनाक, आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए पांच युवकों में एक पीलीभीत बाईपास गोलीकांड का आरोपी भी शामिल है। महेंद्र नगर कालोनी का है पूरा मामला पूरा मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित महेंद्र नगर कालोनी का है। वहां देर रात सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने यह छापामारी की कार्रवाई की। पुलिस को फ्लैट का दरवाजा भीतर से बंद मिला। खटखटाने पर वहां अफरातफरी मच गई। आपत्तिजनक सामान भी हुआ बरामद किसी तरह पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर के हालात बेहद शर्मसार करने वाले थे। मौके से गोलीकांड का आरोपी रोहित ठाकुर ...
UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार

UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रहीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी अबतक फरार हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कोचिंग जाते समय छात्रा से हुई थी वारदात एसपी ने फरधान थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी, लीलाकुआं चौकी इंचार्ज संदीप यादव और सिपाही रामबली को सस्पेंड कर दिया है। गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। पुलिस अबतक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। यह है पूरी घटना जानकारी के अनुसार, फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ सुबह कोचिंग जा रही थी। बताते हैं कि तभी तीन युवकों ने उसे व उसकी सहेली को खेतों में खींच लिया। खेत में ले जाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई थी। घटना लखीमपुर-बेहजम रोड पर हुई थी।...
Banda: मंगेतर ने युवती से घर में घुसकर किया रेप! जांच में जुटी पुलिस 

Banda: मंगेतर ने युवती से घर में घुसकर किया रेप! जांच में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी तय होने के बाद एक युवक ने युवती के घर पहुंचकर उससे दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि मना करने पर आरोपी ने कपड़े फाड़ डाले। फिर मनमानी करते हुए रेप किया। शिकायत करने पर युवक के परिजन मांग रहे दहेज बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। युवती की मां का कहना है कि वह लौटकर घर आईं तो बेटी ने सारी बात बताई। महिला का कहना है कि जब मंगेतर के परिजनों से शिकायत की गई। युवती की मां ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार परिजन उल्टा दहेज में 5 लाख की मांग करने लगे। कहा कि रुपए नहीं दिए तो शादी नहीं होगी। पीड़िता ने बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ये भी पढ़ें: महिला यात्री के पास बैठने से टोका तो ड्राइवर-कंडक्टर को बु...
Banda: महिला यात्री के पास बैठने से टोका तो ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह पीटा

Banda: महिला यात्री के पास बैठने से टोका तो ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्राइवेट बस में एक व्यक्ति को महिला यात्री  के बराबर में बैठने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर ड्राइवर और कंडक्टर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटनाक्रम शनिवार सुबह लगभग 10 बजे बांदा शहर में संकटमोचन मंदिर के पास पेट्रोलपंप के सामने हुआ। बताते हैं कि बस गुजरात के सूरत से सवारियां लेकर बांदा आई थी। संकट मोचन मंदिर के पास हुई घटना बस एक प्राइवेट ट्रैवल्स एजेंसी की बताई जा रही है। प्राइवेट बस चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव के धर्मेंद्र (42) व कंडक्टर बबेरू के पतवन गांव के मुन्ना (30) का कहना है कि गुजरात के सूरत से सवारियां लेकर बांदा आए थे। सूरत से बांदा सवारी लेकर आई थी बस सूरत से एक रणधीर नाम का यात्री भी बांदा के लिए बस में सवार हुआ। वह अपनी सीट पर न बैठ एक महिला यात्री के बराबर में सीट पर बैठ गया। मना करने पर भी वहां ...