Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Police club team won match by 11 runs in cricket tournament in Banda

Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस क्लब टीम ने 11 रनों से मैच जीता

Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस क्लब टीम ने 11 रनों से मैच जीता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के तत्वावधान में पुलिस लाइन में चल रही त्रिकोणीय सीरीज का आज तीसरा मैच खेला गया। यह मैच पुलिस क्लब बांदा और डीसीए ग्रीन के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पुलिस क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पुलिस क्लब की ओर से डीआईजी राजेश एस 10 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों टीमों के बीच जोरदार रहा मुकाबला वहीं पवन ने 93 और संजय ने 72 बनाकर निर्धारित 20 ओवरों में 226 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में डीसीए ग्रीन टीम ने सलमान हासमी ने 112 रन, सुप्रीम त्रिवेदी के 45 और राहुल यादव के 28 रनों के चलते 215 रनों का स्कोर बनाया। इस तरह पुलिस क्लब की टीम ने 11 रनों से यह मैच जीत लिया। मैच दौरान सचिव वासिफ जमा खां, कोच शिवप्रताप सिंह, विनय श्रीवास्तव, शाहिद जमां आदि मौजूबद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में जेल से छूटे दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली-पीड़िता के परिजनों ...