
‘सारी जिम्मेदारी नेहरू की तो आप क्या कर रहें’-प्रियंका गांधी का संसद में पहला भाषण
समरनीति न्यूज, डेस्क: सारी जिम्मेदारी क्या नेहरू की है, आप हमेशा पुरानी बातें करते हैं, आप अपनी बात कब करेंगे? नेहरू को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेहरू ने देश में कई PSU की स्थापना की है। आप नेहरू की भूमिका को नकार नहीं सकते। ये बातें वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा में अपने भाषण में कहीं।
वायनाड से जीतकर संसद पहुंची हैं प्रियंका गांधी
बताते चलें कि वायनाड से 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का आज सदन में पहला भाषण था। संविधान से लेकर अडाणी तक हर मुद्दे पर सरकार पर जमकर बरसीं। प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर कहा कि आप हमेश पुरानी बात करते हैं आप अपनी बात कब करेंगे। क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू की है।
कहा-चुनाव नतीजे ये न होते तो बदल देते संविधान
कहा कि अगर चुनाव के नतीजे ये नहीं होते, तो निश्चित संविधान बदल देते। किसानों के मु...