यूपी में ATS ने ढेर किया 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर, पढ़ें पूरी खबर..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास रविवार सुबह एटीएस (ATS) ने 30 लाख का ईनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया। बताते हैं कि मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चलीं। एटीएस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को गोली लगी। पुलिस उसे अस्पताल भी ले गई। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
झारखंड का रहने वाला था मारा गया बृजेश गंझू
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृजेश गंझू पुत्र पंचू गंझू निवासी लूटू, थाना लवलंग, जिला चतरा (झारखंड) रविवार सुबह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे घेर लिया।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार
बताते हैं कि बृजेश मोटरसाइकिल से कूदकर फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में...
