Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Muslim girl married Hindu youth in Mahoba

UP : मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से की शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

UP : मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से की शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : यूपी के महोबा में 3 साल तक लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की ने आखिरकार धर्म की दीवार को तोड़ दिया। उसने अपने हिंदू प्रेमी से शादी कर ली। लड़के के परिवार वालों ने बड़ी आत्मीयता के साथ मुस्लिम लड़की को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। आरजू नाम की इस लड़की ने अपना नाम अब आरती रख लिया है। 5 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग बताते हैं कि दोनों के बीच करीब 5 साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। महोबा के पनवाड़ी कस्बे की रहने वाली आरजू राइन का कस्बे के ही युवक दिनेश जायसवाल से बीते करीब 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए थे। परिवार के लोगों ने विरोध किया। दोनों ने घर छोड़ दिया और साथ रहने लगे। करीप 4-5 साल दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहे। इसके बाद मंदिर में बीते दिवस दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। वर पक्ष के लोग दोनों की श...