
बांदा : मार्निंग वाक पर रिटायर शिक्षक की हादसे में मौत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मार्निंग वाक पर निकले रिटायर शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार आजमगढ के बड़कापुरा के रहने वाले 65 वर्षीय चंद्रमोहन शहर के क्योटरा मोहल्ले में रहते थे। वह रिटायर शिक्षक थे।बताते हैं कि बुधवार सुबह मार्निंग वाॅक पर गए थे। भूरागढ पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताते हैं कि उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके बेटे आलोक मिश्रा का कहना है कि उनके पिता बांदा में रहते थे।...