Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: minister’s car stuck in pit

गड्ढे में फंसी यूपी के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला

गड्ढे में फंसी यूपी के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यह विडंबना नहीं तो भला क्या है..! उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी गड्ढे में फंस गई। वह भी उनके गृह जनपद में शाहजहांपुर में। धक्का देकर लोगों ने गाड़ी को गड्ढे से निकाला। तब मंत्री जी गंतव्य के लिए रवाना हो सके। यह हाल तब है जब सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए अभियान चला रही है। लोगों ने धक्का देकर गाड़ी को बाहर निकाला दरअसल, शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी शनिवार को सड़क पर एक गड्ढे में फंसी गई। काफी कोशिशों के बाद भी कैबिनेट मंत्री की कार गड्ढे से नहीं निकली तो उन्हें (कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना) गाड़ी से उतरना पड़ा। इसके बाद लोगों ने धक्का देकर उनकी गाड़ी को गड्ढे से निकाला। मंत्री की गाड़ी गड्ढे में फंसने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। फजीते के बाद जागा विभाग, गड्ढे भरवाए हालांकि, कुछ ही देर में गड्ढे को भरवा दिया गय...