बांदा में 5 माह से वेतन को परेशान जलनिगम कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 5 महीने से वेतन को परेशान जल निगम कर्मचारियों ने आज शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। जलनिगम कर्मियों ने बैनर-पोस्टर हाथों में लेकर प्रदर्शन भी किया और सड़क पर मार्च भी निकाला। ज्ञापन में सितंबर माह (2020) से लेकर अबतक के पांच माह के वेतन और पेंशन का तत्काल भुगतान करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि उनके परिवार के सामने भुखमरी वाली स्थिति हो गई है। लगातार बीते 5 माह से वेतन नहीं मिला है।
समिति का गठन कर कार्यकारिणी बनाई
इससे पहले जलनिगम में कार्यरत एवं पूर्व कर्मियों के संगठनों को मिलाकर एक समिति का गठन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया है कि सभी फैसले सर्वसम्मति से होंगे। मांगों को पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इतना ही नहीं इस दौरान कार्यकारिणी का भी विस्तार हुआ। संयोजक के पद पर...