मौलवी ने कबूला गुनाह, महिला पुलिसकर्मी से किया था रेप
समरनीति न्यूज, डेस्कः मेरठ के बागपत में एक महिला पुलिसकर्मी से रेप के मामले में पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलवी ने गिरफ्तारी के बाद कबूल कर लिया है कि उसने तंत्र-मंत्र के बहाने महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप किया था। मौलवी का नाम जुबैर है और वह मामले में पहले खुद को बेगुनाह बता रहा था। अब पुलिस उसके खिलाफ दर्ज रेप के मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ा रही है। मामले की जांच सीओ सिटी, बागपत कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित महिला पुलिसकर्मी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
तंत्र-मंत्र की आड़ में दरिंदे ने बनाया शिकार
बताते चलें कि एक महिला पुलिसकर्मी ने बागपत शहर की एक मस्जिद के मौलवी जुबैर पर बीती 3 जुलाई 2018 से लेकर 30 सितंबर 2019 तक तंत्र-मंत्र करके लगभग पांच बार र...