Wednesday, March 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: MahobaNews

UP: मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़े BJP विधायक ब्रजभूषण, गाड़ियां अड़ाकर काफिला रोका-हंगामा

UP: मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़े BJP विधायक ब्रजभूषण, गाड़ियां अड़ाकर काफिला रोका-हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर महोबा पहुंचे थे। मंत्री स्वतंत्र देव के काफिले को बीजेपी के ही चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने समर्थकों संग गाड़ियां अड़ाकर रोक लिया। विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन में खोदी गईं सड़कों की बदहाली की बात कही। महोबा में कार्यक्रम से लौट रहे थे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव बात इतनी बढ़ी पुलिस व कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हुई। मंत्री ने गाड़ी से उतर विधायक को समझाया। मगर बात काफी बढ़ती दिखाई दी। दरअसल, शहर के रामश्री महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला वापस लौट रहा था। तभी कलक्ट्रेट मार्ग पर भाजपा विधायक ब्रजभूषण ने समर्थकों के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को गाड़ियां अड़ाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री की गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया। विधायक ...
महोबा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बचाने में बेटी भी झुलसी

महोबा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बचाने में बेटी भी झुलसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : महोबा में थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में छत के ऊपर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं बचाने में बेटी भी झुलस गई। जानकारी के अनुसार सिजहरी गांव के ध्रुव यादव परिवार समेत खेती-किसानी करते थे। आज रविवार दोपहर ध्रुव (36) अपनी मां रामबाई (58) और बहन ऊषा (26) के साथ छत पर तिल की फसल ठीक से रख रहे थे। युवती की हालत गंभीर, गांव में मातम उनके हाथ में लोहे का पाइप था जो ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे वह हाई टेंशन करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने दौड़ी उनकी मां और बहन भी करंट की चपेट में आकर चिपक गए। बताते हैं कि मां-बेटे की https://samarneetinews.com/in-girlstudent-suicide-case-against-principal-and-teacher-of-shikshaniketanschool-in-banda/ मौके पर ही मौत हो गई। ऊषा की हालत गंभीर है। मृतक के पिता धर्मजीत का कहना है कि अधिकारिय...
UP : महोबा में मंत्री रामकेश निषाद बोले, प्रकृति के संरक्षण को जरूर करें वृक्षारोपण

UP : महोबा में मंत्री रामकेश निषाद बोले, प्रकृति के संरक्षण को जरूर करें वृक्षारोपण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : वात्सल्य एवं प्रेम की प्रतीक मातृ स्वरूप प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण जरूर करें। यह बात आज जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने महोबा में पौधरोपण के दौरान एक कार्यक्रम में कही। वृक्षारोपण जन अभियान-2024 मंत्री निषाद एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा नवोदय विद्यालय (महोबा) में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा राज्यमंत्री ने नगर पालिका द्वारा जिला पंचायत परिसर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। वहां भी पौधरोपण किया। ये भी पढ़ें : बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी  ...
UP : महोबा में दर्दनाक हादसा, 4 जिंदा जले-दो गंभीर, बाइकों की तेज टक्कर से लगी आग

UP : महोबा में दर्दनाक हादसा, 4 जिंदा जले-दो गंभीर, बाइकों की तेज टक्कर से लगी आग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में आज मंगलवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। दो बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइकों में आग लग गई। एक महिला, पुरुष व दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दो की हालत इलाज के दौरान गंभीर है। एसपी महोबा अपर्णा गुप्ता भी घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचीं। एक महिला और बच्चे की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में बेलाताल-कुलपहाड़ लिंक रोड पर चितइयन गांव के पास हुआ है। बताते हैं कि एक बाइक पर एक परिवार के एक महिला और एक पुरुष और 8 साल के दो बच्चे सवार थे। https://samarneetinews.com/lucknow-cmyogi-met-the-mlas-of-chitrakootdham-division-today/ वहीं दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक की शायद पेट्रोल टंकी फट गई। इसके बाद दोनों बाइकों में भयंकर...