Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Mahabharata

महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन-68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन-68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बीआर चोपड़ा के फेसम टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण का रोल प्ले करने वाले पंकज धीर का आज निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे और कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। इस खबर से उनके लाखों फैंस और इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इंडस्ट्री में शोक की लहर उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी टीवी एक्ट्रेस हैं। वह कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। हालांकि  शादी के बाद वह कम ही स्क्रीन पर दिखाई दी हैं। बताते हैं कि वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। एक बार कैंसर से जीत भी गए। मगर दोबारा बीमार हो गए। उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हो चुकी थी। ये भी पढ़ें: बाॅलीवुड से बुरी खबर, अभिनेता मुकुल देव का दिल्ली में निधन  https://samarneetinews.com/bollywood-actor-mukuldev-dies-in-delhi/  ...
‘कृष्ण ने 5 गांव मांगे, हमने सिर्फ 3..’ सीएम योगी ने अयोध्या-मथुरा और काशी पर कह डाली यह बड़ी बात..

‘कृष्ण ने 5 गांव मांगे, हमने सिर्फ 3..’ सीएम योगी ने अयोध्या-मथुरा और काशी पर कह डाली यह बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को विधानसभा में इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह दिया। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए मथुरा और काशी पर बड़ी बातें कहीं। अयोध्याधाम में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के 1 महीने के भीतर ही सीएम योगी ने काशी और मथुरा को लेकर स्पष्ट संदेश भी दे दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने महाभारत और महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी का उदाहरण देते हुए विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया। रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी का जिक्र और महाभारत से विपक्ष पर निशाना मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब वह अन्याय के बारे में बोलते हैं तो उन्हें पांच हजार साल पुरानी वो बात याद आती है जब पांडवों के साथ भी अन्याय हुआ था। अयोध्या, काशी और मथुरा के साथ भी ऐसा ही हुआ। सीएम योगी ने रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी का जिक्र करते हुए कहा कि महाभारत में भगव...