Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: loose soil

चित्रकूट में ढीला ढहने से किशोरी समेत 3 महिलाओं की मौत, 2 रेफर

चित्रकूट में ढीला ढहने से किशोरी समेत 3 महिलाओं की मौत, 2 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : यूपी के चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिंधा गांव में आज एक हादसे में एक किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बसिंधा गांव में महिलाएं मिट्टी खोदने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढहने से तीनों उसके नीचे दब गईं। किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए दुख जताया है। साथ ही मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घर की पुताई के लिए मिट्टी खोद रही थीं महिलाएं बताया जाता है कि बसिंधा में कुल 13 महिलाएं अपने-अपने घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने नदी के किनारे गई थीं। मिट्टी खोदते समय वहां पर अचानक टीला ढहने से पांच महिलाएं दब गईं। इससे एक किशोरी नीतू (12) पुत्री नवल किशोर, ज्ञान देवी (32) पत्नी...