Tuesday, March 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: LatestNews

Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में पूर्व सांसद धनंज्य सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर हुई है। मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रास्ते पर कब्जे का है। इसमें जौनपुर के महाराजगंज की ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उसके सरकारी गनर समेत 10 लोग आरोपी हैं। ब्लाक प्रमुख पति समेत 10 अन्य भी आरोपी एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप में सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। दरअसल, स्वास्तिका सिटी के कौशल तिवारी का कहना है कि उनसे पास में विनय सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पत्नी मांडवी के नाम पर मकान बनवाया है। ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार आरोप है कि विनय सिंह खुद को पूर्व सांसद धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताता है। आरोप है कि विनय कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर ईंट की दीवार बनाकर रास्ता बंद करने लगे। साथ...
बांदा: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत-मुआवजे को लेकर हंगामा

बांदा: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत-मुआवजे को लेकर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के खप्टिहाकला क्षेत्र के खरेई गांव के मजरा उसराडेरा के पंकज निषाद (30) की बीती रात ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मौत हो गई। बताते हैं कि पंकज खप्टिहाकलां से मिट्टी डालकर ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे।  मंगलवार सुबह परिजन ने ट्रक से हादसा होने का आरोप लगाकर शव नहीं उठने दिया। खप्टिहाकला क्षेत्र का मामला साथ ही मुआवजे की मांग की। उनके परिवार में पत्नी संगीता, मां भूरी, दो छोटे बच्चे यश बाबू (4) और कृष्णा बाबू (2) हैं। परिजन का आरोप है कि मौरंग खदान से जुड़े एक ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। ये भी पढ़ें: UP: फतेहपुर महिला से नकाबपोश ने किया दुष्कर्म-दो घंटे खेत में पड़ी रही बेहोश-पुलिस ने.. थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा, चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने परिजन से बात की। तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद आगे की कार्यवाही...
UP: iPhone के लिए छात्रा ने दी जान, घर में मचा कोहराम

UP: iPhone के लिए छात्रा ने दी जान, घर में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौन: एक 11वीं की छात्रा ने आईफोन के लिए सुसाइड कर ली। घटना जालौन जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसमिलिया की है। फोन न मिलने पर इतनी नाराज हुई कि उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोन टूटने पर नए फोन की थी जिद्द बताते हैं कि मृतका छात्रा माया (18) राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। कुछ दिन पहले उसका मोबाइल टूट गया था। वह नया फोन दिलाने की जिद्द कर रही थी। मगर उसे आईफोन ही चाहिए था। ये भी पढ़ें: बांदा: सिगरेट पीता देख पिता ने मारा थप्पड़, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम  आर्थिक दिक्कत के कारण पिता तुलसीराम राजपूत ने कुछ दिन रुकने को कहा। बताते हैं कि छात्रा ने शुक्रवार तक फोन न मिलने पर बुरा अंजाम होने की बात कही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा शनिवार को घर पर अकेली थी। तभी उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उरई फिर झांसी मेडिकल कालेज ले जाया ग...
UP: महिला से नकाबपोश ने किया दुष्कर्म-दो घंटे खेत में पड़ी रही बेहोश-पुलिस ने..

UP: महिला से नकाबपोश ने किया दुष्कर्म-दो घंटे खेत में पड़ी रही बेहोश-पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में एक महिला से नकाबपोश युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बताते हैं कि दो घंटे खेत में बेहोश पड़ी रही। बाद में खून से लतपत हालत में घर पहुंची। तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। आसपास वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। गांव में सामूहिक दुष्कर्म की है चर्चा गांव के लोगों में चर्चा है कि दुष्कर्म करने वाला एक नहीं, कई लोग होंगे। लोगों का मानना है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है, क्योंकि उसकी हालत बेहद खराब है। उधर, पीड़ित महिला का कहना है कि उसने एक नकाबपोश युवक को दुष्कर्म करते देखा। इसके बाद वह बेहोश हो गई। ये भी पढ़ें: 19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा बताते हैं कि महिला की उम्र 62 वर्ष है। उनके तीन बेटे हैं। एक बेटा बाहर रहता है। दो बेटे किशुनपुर क्षेत्र में ई...
UP: बांदा में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला-सात गिरफ्तार

UP: बांदा में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला-सात गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पारिवारिक झगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर सिपाही व होमगार्ड को बचाया। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बबेरू क्षेत्र से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली में तैनात सिपाही अयोध्या प्रसाद डायल-112 पर झगड़े की सूचना पर परसौली गांव के निर्मलपुरवा पहुंचे। साथ में होगमार्ड राधेश्याम भी थे। बताते हैं कि यह सूचना उमाशंकर वर्मा ने दी थी। ये भी पढ़ें: बांदा: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार वहां आरोपी अजय कुमार, रमाशंकर, रामू, संतोष, शिवा, पवन व प्रीती ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। सिपाही का कहना है कि मफलर से उसका गला कसकर मारने की कोशिश की। भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंचे थे सिपाही-होमगार्ड लात-घूंसों से पीटते हुए गड़ासे से हमलाकर सिपा...
अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’

अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: UP Politics: यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। सपा मुखिया ने कहा है कि बीजेपी के विधायक समझ चुके हैं कि 2027 में हार तय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऊपरी तौर पर भले कोई विद्रोही बैठक हो। लेकिन असली कारण विधायकों के बीच यह बात फैल चुकी है कि एसआईआर में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कट चुके हैं। सपा मुखिया ने कहा, विधायकों में हार की बात फैल चुकी सपा मुखिया ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि करीब 85-90 प्रतिशत उनके अपने ही वोटर कट गए हैं। यानी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 61 हजार वोट कम हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे में भाजपा की हार तय है। ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक इसीलिए यू...
बांदा में मंत्री नंदगोपाल नंदी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश..

बांदा में मंत्री नंदगोपाल नंदी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री नंदी ने नलकूपों के विद्युतीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत सभी जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।  बिजली बिल सुधार व गोशालाओं में व्यवस्था पर दिए ये निर्देश.. अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति व विद्युत बिल में सुधार के लिए भी निर्देशित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि एवं फसल बीमा योजना की स्थिति भी देखी। उन्होंने 102 एवं 108 एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में सुधार को कहा। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: यूपी में आज इन 22 जिलों में भीषण ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट जल जीवन मिशन की सड़कों की मरम्मत और गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने गोआश्रय स्थलों में क्षमता से अधिक गोवंश नहीं रखे जाने के सख्त निर्देश दिए। मंत...
बांदा: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बांदा: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 20 साल की युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने बचने के लिए शोर मचाते हुए विरोध किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कुकर्म किया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चिल्ला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया है। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुई घटना, घर में अकेली थी पीड़ित युवती जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती घर में अकेली थी। युवती के पड़ोस में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिवार के लोग वहीं शोक प्रकट करने गए थे। परिजन पड़ोस में गए तो दीवार कूदकर घर में घुस गया युवक बताते हैं कि पड़ोसी नमित नामक अभियुक्त युवती अकेला जानकर घर में दीवार कूदकर घुस गया। उसने सोते समय युवती को दबो...
Banda: अलग-अलग कुओं में छात्रा व युवक के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कही यह बात..

Banda: अलग-अलग कुओं में छात्रा व युवक के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा आज एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक ही गांव में दो अलग-अलग कुओं में एक छात्रा और युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटनाक्रम चिल्ला थाना क्षेत्र का है। हालांकि, चिल्ला थाने के इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि प्रारंभिक जांच और गांव वालों से पूछताछ की गई। दोनों मामले बिल्कुल अलग हैं। आपस में कोई संबंध नहीं है। घटना अतरहट गांव की है। पुलिस बोली, दोनों ही घटनाएं अलग-अलग जानकारी के अनुसार, चिल्ला क्षेत्र के अतरहट गांव में एक युवक और छात्रा के शव कुओं में पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरहट में रज्जन वर्मा की बेटी कलावती (18) का शव गांव के बाहर कुए में देखा गया। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत-एक घायल सूचना पर कोतवाली प्रभारी चिल्ला इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ मौके पर ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत-एक घायल

बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। बताते हैं कि ट्रक के पास से गुजरते समय उनकी बाइक एक दूसरे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह दुर्घटना बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र में ओरन कस्बे के पास हुई। तेज रफ्तार में खड़े ट्रक में जा टकराई बाइक जानकारी के अनुसार, बिसंडा के कोर्रही गांव के शिवशरन वर्मा (21) अपने पड़ोसी दोस्त आकाश (19) के साथ बहन की ससुराल गए थे। रात में शिवशरन अपने बहनोई उमेश (25) को बाइक से लेकर गांव आ रहे थे। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन, यह मांग.. सामने से आ रहे ट्रक को पास करते समय उनकी बाइक तेज रफ्तार में दूसरे खड़े ट्रक में जा टकराई। इससे शिवसरन की...