Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: LatestNews

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जमानत से इंकार

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जमानत से इंकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: उन्नाव रेप केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत देने से इंकार कर दिया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए हाई कोर्ट से सेंगर मामले को फास्ट ट्रैक में सुनवाई को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनावई फास्ट ट्रैक में करने को कहा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि तीन महीने में अपील पर फैसला करें। दरअसल, सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। सेंगर की तरफ से कोर्ट में दलील दी गई थी कि उन्हें 10 साल की सजा हुई थी। अपील में कहा था कि अबतक 9 साल 7 महीने की सजा काट चुके इसमें से 7 साल की सजा वह काट चुके हैं। दलील में यह भी कहा गया कि रिमीशन को मिलाकर 9 साल 7 महीने से ज्यादा की सजा पूरी हो गई है। वकील ने कहा कि कुलदीप सेंगर को जमानत दी जानी चाहिए। इस मामले में आ...
लखनऊ: हंगामे के चलते यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

लखनऊ: हंगामे के चलते यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानमंडल में बजट सत्र के पहले दिन सपा विधायकों के हंगामे के चलते कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात भी की। उन्होंने सरकार का पूरा एजेंडा बताया। सरकार ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण इसके बाद विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भाषण के साथ शुरू हो गया। उधर, सपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। सपा विधायकों ने लगाए गो बैक के नारे सपा विधायकों ने गो बैक, गो बैक के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकार ने अपना आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। मगर सपा के भारी विरोध और हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ये भी पढ़ें: मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण-पुलिस ने किया बरामद https://samarneetinews.com/cmyogi-l...
बांदा से दर्दनाक खबर-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा से दर्दनाक खबर-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह दर्दनाक खबर जसपुरा थाना क्षेत्र से सामने आई है। जान देने का कारण मृतक का नशे का आदी होना बताया जा रहा है। बताते हैं कि उसने नशे की हालत में उसने फांसी लगा ली। जांच शुरू करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों की गैरमौजूदगी में घटना जानकारी के अनुसार, बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के नरेश उर्फ अवधेश (35) नशे के लती थे। वह सोलर पैनल लगाने का काम और खेती किसानी करते थे। परिवार के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। ये भी पढ़ें: रहस्यमय: बांदा में 10 साल के लापता बच्चे का शव मिला-हत्या का आरोप इसी बीच शनिवार नरेश ने फांसी लगा ली। परिवार के बच्चे ने देखा तो शोर मचाया। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ने बताया ...
बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल

बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को बुल्डोजर पर चार मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। इससे जेसीबी मशीन का चालक मलबे में दब गया। हालांकि, चालक इलाज के बाद सुरक्षित है। घटना से वहां हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक को मलबे से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब तिंदवारी रोड चौराहे पर एसडीएम अवनीश त्यागी, सीओ सौरभ सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत https://samarneetinews.com/e-rickshaw-driver-dies-tragically-in-roadaccident-in-banda/  ...
बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। परिवार में घटना की सूचना पहुंचने पर कोहराम मच गया। बिसंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। बोलेरो की टक्कर से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के पल्हरी गांव के ईश्वरी प्रसाद (45) ई-रिक्शा चालक थे। गुरूवार रात ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि अलिहा गांव के पास रुककर रिक्शा का सामने वाला शीशा साफ करने लगे। ये भी पढ़ें: Banda: डिवाइडर से बाइक टकराने से पिता की मौत, बेटा गंभीर-एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति..  तभी सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने किसी तरह उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह परिवार में अपने पीछे पत्नी रेखा के अलावा दो बेटि...
लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR

लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में अभिनेता मनोज बाजपेई की फिल्म 'घूसखोर पंडित' पर बवाल हो गया है। राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में फिल्म 'घूसखोर पंडत' के निर्देशक और उनकी पूरी टीम के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। दरअसल, फिल्म निर्देशक पर जातिगत भावनाएं आहत करने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश के आरोप हैं। हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट, जांच शुरू पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, फिल्म का शीर्षक एक विशेष जाति (ब्राह्मण) को लक्षित कर अपमानित करने के उद्देश्य से रखने के आरोप हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश इससे समाज में रोष है। पुलिस का कहना है कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड...
बांदा में भाजपा के VIPs का जमावड़ा, PM Modi के निजी सचिव की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

बांदा में भाजपा के VIPs का जमावड़ा, PM Modi के निजी सचिव की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इस समय भाजपा के वीआईपी नेताओं का मूवमेंट खूब देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बांदा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्यमंत्री तक मौजूद रहे। दरअसल, ये सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव ओपी सिंह की दिवंगत मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे। स्थानीय भाजपा नेता भी रहे मौजूद बीते दिनों पीएम के पीएस ओम प्रकाश सिंह की माता का देहांत हो गया था। गुरुवार को उनका तेरहवीं संस्कार था। आने इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा नेपाल के राजदूत व प्रधान संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी जितेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने भी निवाइच पहुंचकर दि...
यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश

यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानलेवा चाइनीज मांझे को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रदेश में अभियान चलाकर इस पर रोक लगाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख इतना ही नहीं कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा। बताते चलें कि बुधवार शाम को लखनऊ के बुलाकी अड्डा स्थित हैदरगंज पुल के पास 33 वर्षीय मो. शोएब की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। सीएम ने शोएब की मौत का लिया संज्ञान इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सख्त रुख अपनाया है। बताते हैं कि लखनऊ के दुबग्गा के मछली मंडी के शोएब एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) थे। वह चौक से हैदरगंज की ओर जा रहे थे। तभी ओवरब्रिज पर यह घटना हुई। घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया ...
यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 11 जिलों के SP बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 11 जिलों के SP बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 24 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया है। साथ ही अयोध्या रेंज के डीआईजी को भी बदला गया है। सोमेश वर्मा बने अयोध्या रेंज के नए DIG तबादलों की सूची के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी सुजीत पांडे को महानिदेशक (DG) फायर सर्विसेज पद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रवीण कुमार लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG) बना दिए गए हैं। IPS सोमेन वर्मा को अयोध्या रेंज का नया डीआईजी (DIG) बनाया गया है। सहारनपुर समेत 11 जिलों में नए कप्तान कानपुर कमिश्नरेट में विपिन टाडा और संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं गोरखपुर, मेरठ और सहारनपुर समेत 11 जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती हुई है। कौस्तुभ गोरखपुर-अविनाश पांडे मेरठ अविनाश पांडे को मेरठ ...
बांदा में दर्दनाक घटना, बेटियों के सामने मां की हादसे में गई जान

बांदा में दर्दनाक घटना, बेटियों के सामने मां की हादसे में गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बेटियों के सामने एक मां की जान चली गई। बेटियां बचाने का प्रयास करती रह गईं। यह घटना बिसंडा क्षेत्र की है। दरअसल, एक महिला शायदा की दीवार ढहने से मौत हो गई। बताते हैं कि महिला रात में शब-ए-बारात पर ईदगाह से घर लौट रही थी। साथ में दो बेटियां भी थीं। दोनों बेटियां हुसना व गुलसिफा आगे चल रही थीं। उनकी मां शायदा (52) पीछे थीं। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ जानकारी के अनुसार, बिसंडा के दूलाथोक की रहने वाली शायदा पर रास्ते में पड़ोसी की जरजर दीवार ढह गई। वह मलबे के नीचे दब गईं। दोनों बेटियों मां को बचाने की पूरी कोशिश की। मदद के लिए शोर भी मचाया। मगर समय पर मदद नहीं मिल सकी। ये भी पढ़ें: बांदा: छत्तीसगढ़ के पार्श्व गायक ललित ठाकुर और तीजन बाई के गायन ने सबका मनमोहा बेटियों ने जबतक मां को मलबे से निकाला। उनकी सांसें थम चु...