Tuesday, September 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: latest news

बांदा: संकटमोचन के पास पहली ‘पिंक बूथ’ पुलिस चौकी खुली, आयुक्त ने किया उद्घाटन

बांदा: संकटमोचन के पास पहली ‘पिंक बूथ’ पुलिस चौकी खुली, आयुक्त ने किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता पर प्रदेशभर में नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में आज बांदा में पहली पिंक बूथ पुलिस चौकी की स्थापना हुई है। संकट मोचन मंदिर के पास यह पिंक बूथ पुलिस चौकी खुली है। आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम जे.रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल भी मौजूद रहे। शहर में और खुलेंगी पिंक बूथ चौकियां क्षेत्राधिकारी नगर/आईपीएस सुश्री मेविस टॉक ने बताया कि आने वाले समय में कुछ और क्षेत्रों में ऐसी पिंक बूथ चौकियां खोलने की योजना है। खासकर ऐसी जगहों पर जहां महिलाओं का आवागमन ज्यादा रहता हो। जैसे महिला कालेज, मार्केट जैसी जगहों पर। दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Good News: बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने...
Banda News: शराब बनी वजह, एक को पत्नी ने तो दूसरे को मां ने टोका-दोनों ने कर ली सुसाइड 

Banda News: शराब बनी वजह, एक को पत्नी ने तो दूसरे को मां ने टोका-दोनों ने कर ली सुसाइड 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में दो लोगों ने सुसाइड कर ली। एक ने जहर खा लिया तो दूसरे ने फांसी लगा ली। दोनों की मौत की वजह शराब बनी। एक को पत्नी ने शराब पीकर उत्पात करने से रोका था। तो दूसरे को मां ने शराब पीने पर डांटा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शराब पीकर परिवार से की मारपीट-फिर लगाई फांसी जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के डोगरी गांव के सुमेरा (38) शराब पीते थे। वह हरियाणा में मजदूरी करते थे। कुछ महीने पहले गांव आ गए थे। रात में शराब पीकर घर में ये भी पढ़ें: हमीरपुर: दो मासूम भाई-बहन को सांप ने काटा, दोनों की मौत से कोहराम मचा उत्पात मचा रहे थे। पत्नी ने ऐसा करने से मना किया। बताया जाता है कि  इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। रात करीब 1 बजे पत्नी और बच्चों को पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में घर में जाकर फांसी लगा ली। युवक...
बांदा में 5 साल की मासूम से नाबालिक लड़के ने किया दुष्कर्म-पुलिस ने पकड़ा

बांदा में 5 साल की मासूम से नाबालिक लड़के ने किया दुष्कर्म-पुलिस ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। बबेरू थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम बच्ची से नाबालिक लड़के ने दुष्कर्म किया है। आरोपी लड़का पीड़ित बच्ची का पड़ोसी व सजातीय है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने यह जानकारी दी है। सीओ का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल कालेज में भर्ती है पीड़िता परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, पीड़ित बच्ची को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Banda: बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा-58 दिन में कोर्ट का फैसला..  https://samarneetinews.com/khushboo-dies-under-suspiciouscircums...
पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक पब्लिक टायलेट यानी सार्वजनिक शौचालय लोगों के बीच सुर्खियों में है। वजह है इसकी बनावट। दरअसल, रायबरेली के जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव में बना यह टायलेट दूसरों से बिल्कुल अलग है। इसकी लुक बिल्कुल रेल के डिब्बे जैसा है। बाहर से इसे रेल के डिब्बे का हूबबू लुक देने का प्रयास किया गया है। कलर और खिड़कियां को दिया बिल्कुल रेल की बोगी वाला लुक कलर और खिड़कियां बिल्कुल वैसी ही रखी गई हैं, जैसी ट्रेन की बोगी की होती है। इतना ही नहीं टायलेट को आकर्षक बनाने के लिए इसपर रेल के डिब्बे जैसे संकेतक भी लिखे गए हैं। जैसे "द पू रे 180114"..। ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने विकास योजाओं में रचनात्मकता भरी जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव की ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने सरकारी योजना में रचनात्मकता का अनोखा उदाहरण पेश किया है। यही वजह है कि यह शौचालय लोगों में चर्च...
बांदा: देवी दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवकों में एक की हादसे में मौत, दूसरा कानपुर में भर्ती

बांदा: देवी दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवकों में एक की हादसे में मौत, दूसरा कानपुर में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खत्री पहाड़ से देवी दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को ही कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी क्षेत्र में हुई घटना, बोलेरो ने बाइक में मारी पीछे से टक्कर जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के मजरा जनकपुरवा के रामऔतार के बेटे रवि (30) अपने पड़ोसी दोस्त पप्पी पांडे के साथ देवी दर्शन के लिए गिरवां गए थे। वहां खत्री पहाड़ मंदिर में दर्शन कर दोनों रात में बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बांदा से कानपुर रेफर हुए दोनों...
UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..

UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 75 साल के बुजुर्ग की सुहागरात उसके जीवन की आखिरी रात बन गई। तड़के सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि एक दिन पहले ही 75 साल के सगरू राम ने 3 बच्चों की मां 35 साल की मनभावती से शादी की थी। दोनों की शादी का वीडियो हुआ था वायरल बुजुर्ग की पत्नी और महिला के पति की मौत हो चुकी थी। सगरू राम के कोई संतान नहीं थी। कुछ दिन पहले वह मनभावती (35) के संपर्क में आए। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। सोमवार को दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी का वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी की रात में सभी सोने चले गए। तड़के सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जा...
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, सपा सरकार के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने कैंची से कई वार किए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बताते हैं कि उन्हें 10 टांके लगे हैं। उनके शरीर पर और भी जख्म हैं। पूर्व मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बंदी से कहासुनी हो गई। बंदी सफाई का काम करता है। उसने पूर्व मंत्री पर हमला कर दिया। ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत ये भी पढ़ें: IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे  https://samarneetinews.com/ind-a-vs-aus-a-first-odi-abandoned-due-to-rain-in-kanpur/ ...
यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी

यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भेड़ियों के झुंड ने हमला कर दंपती की जान ले ली। बताते हैं कि पति-पत्नी को भेड़ियों ने हमला कर जिंदा चबा डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे वन विभाग के लोगों को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। एसडीओ की जीप को भी तोड़ डाला। तीन अन्य महिलाएं भी भेड़िओं के हमले में हुईं घायल जानकारी के अनुसार, बहराइच के मंझारा तौकली गांव खेदन (75) अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत की रखवाली कर रहे थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह घर से निकले थे। मगर मंगलवार सुबह वह घर नहीं लौटे। परिजन खेतों पर पहुंचे तो खेत पर दोनों के शव पड़े मिले। वन विभाग की टीम पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा-दौड़ाया भेड़िये दोनों के शरीर के ऊपरी हिस्सों को खा गए थे। दूसरी तरफ भेड़िये के हमले में मीना दे...
बांदा में हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप

बांदा में हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने रंजिश में उसकी हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना गिरंवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव की है। पुलिस ने कहा, जांच के बाद होगा खुलासा जानकारी के अनुसार, खुरहंड गांव के बलबीर सिंह (24) पुत्र साधू सिंह सोमवार सुबह घर से बिना बताए निकला था। दोपहर बाद घर के पास नशे की हालत में पड़ा मिला। परिजन ने उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसे, पांच की मौत-दो कानपुर रेफर-मृतकों में पूर्व प्रधान का भाई भी शामिल मृतक के चचेरे भाई अंकित का कहना है कि बलवीर की गांव में रंजिश चल रही थी। आरोप लगाया कि किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर द...
“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बरेली में उपद्रवियों की भीड़ ने हिंसा फैलाने की कोशिश की। हाथों में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। आज राजधानी लखनऊ में होटल ताज में शनिवार को 'विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047' में सीएम योगी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में दो टूक कहा, कि बरेली में मौलाना भूल गया था कि यूपी में अब शासन किसका है। 'जो जिस भाषा में समझता है उसे उसी भाषा में..'  सीएम योगी ने कहा कि जो जिस भाषा में समझता है उसे वैसे ही समझाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौलाना कहता था, धमकी देता था कि हम शहर जाम कर देंगे। हमने कहा ना तो शहर जाम होगा और ना ही कर्फ्यू लगेगा। बल्कि, ऐसा सबक सिखाएंगे की आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। 'अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार' अपने संबोधन में मुख...