Tuesday, September 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: latest news

UP: आगरा की बेटी सानवी बनी अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान

UP: आगरा की बेटी सानवी बनी अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशी की खबर है। ताज नगरी आगरा की बेटी सानवी भाटिया उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनाई गई हैं। उनके चयन की खबर से आगरा में उनके परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई।  परिवार के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। बधाइयों का लगा तांता पड़ोसियों ने भी सानवी के परिवार को बधाइयां दीं। दरअसल, आगरा के शास्त्रीपुरम की शांति रेजिडेंसी में रहने वाली सानवी के पिता गौरव भाटिया एक ठेकेदार हैं। उनका मेडिसिन का भी काम है। उनकी मां रतिका कपूर भाटिया अछनेरा के गोपऊ में सहायक अध्यापक हैं। बेटी के चयन से पूरे परिवार में खुशी छाई है। ये भी पढ़ें: Lucknow: क्रिकेटर रिंकू सिंह को झटका-मतदाता जागरूकता अभियान से हटाया गया, यह वजह.. https://samarneetinews.com/shock-to-cricketer-rinkusingh-removed-from-voter-awareness-campaign-t...
बांदा में बड़ा हादसा, पिता-बेटे समेत तीन की मौत-दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से कोहराम

बांदा में बड़ा हादसा, पिता-बेटे समेत तीन की मौत-दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। दो बाइकों की तेज रफ्तार में पिता और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों की परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद तीनों के शव देख लोगों की रुह कांप गई। बिसंडा-ओरन मार्ग पर आमने-सामने टकराईं बाइकें जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी शिवसागर (33) और उनके पिता केदार (58) बाइक से ओरन कस्बा जा रहे थे। वहीं एक अन्य युवक ओमप्रकाश (22) पुत्र गणेश प्रसाद बाइक से अपने दोस्त से मिलने निकले थे। बाइकों से उछलकर दूर गिरे तीनों, बुरी तरह घायल बताते हैं कि बिसंडा-ओरन रोड पर दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीनों ही बाइक सवार उछलकर दूर गिरे। ये भी पढ़ें: बांदा में दिनदहाड़े हिस्...
यूपी में रेल हादसा, इस रूट पर वंदे भारत और शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द..

यूपी में रेल हादसा, इस रूट पर वंदे भारत और शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में रेल हादसे की खबर सामने आई है। मथुरा में रेल पटरी से माल गाड़ी के डिब्बे उतर गए। इससे बड़ा हादसा हुआ। आगरा-दिल्ली रूट की कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कई का रूट बदल दिया गया है। शताब्दी, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वृंदावन-अझई के बीच हादसा जानकारी के अनुसार, वृंदावन और अझई रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से आगरा-दिल्ली रेल मार्ग बाधित हो गया है। वंदे भारत, शताब्दी सहित कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ये भी पढ़ें: पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”… आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि पलवल आगरा कैंट मेमू, खजुराहो वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस को कैंसल किया गया है। इसी तरह ताज ...
बाइक की हो रही थी डिमांड: बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती मिली मीरा

बाइक की हो रही थी डिमांड: बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती मिली मीरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की डिमांड कर रहे थे। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि अज्ञात कारणों से सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या और आत्महत्या में उलझा मामला पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मर्का थाना क्षेत्र के खेरा गांव के बलवीर की पत्नी 25 वर्षीय मीरा का शव घर में फांसी पर लटकता मिला है। मायके पक्ष ने लगाए ये गंभीर आरोप मृतका के भाई ने देखा तो चीख पड़ा। बताते हैं कि ससुराल पक्ष के लोग मृतका के भाई को देखकर भाग निकले। रिश्तेदार राजकरन का कहना है कि शादी को चार साल हुए हैं। मीरा के एक बेटी है। ससुराल वाले बाइक की डिमांड को लेकर मीरा को प्रताड़ित कर...
बांदा में प्रधानाचार्य पर FIR-छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला

बांदा में प्रधानाचार्य पर FIR-छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्कूल में एक 12 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जूनियर हाईस्कूल में एक 12 वर्षीय छात्र को कथित तौर पर प्रधानाध्यापक ने बेरहमी से पीटा। छात्र के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला बताया कि पिटाई के कारण उनका बेटा स्कूल जाने से डर रहा है। उसके शरीर पर डंडों के निशान पड़े हैं। छात्र की मां सुनीता यादव का कहना है कि उनका बेटे सनी गांव के ही विद्यालय में कक्षा-7 में पढ़ता है। जब छात्र स्कूल गया तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामबाबू वर्मा ने उसे और अन्य छात्रों को बिना कारण डंडों से बुरी तरह से पीटा। घटना से छात्र सहम गया। अब वह स्कूल जाने को तैयार नहीं है। मामले की जांच कर रही पुलिस पीड़ित छ...
कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने पिया फिनायल-कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से थे परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने पिया फिनायल-कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से थे परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक साथ 24 किन्नरों ने कमरा बंद करके फिनायल पी लिया। बताते हैं कि ये किन्नर कुकर्म और ब्लैमेलिंग से परेशान थे। घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डाॅक्टरों का कहना है कि किसी की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है। किन्नर से रेप और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, नंदलालपुरा और एमआर-10 के किन्नर गुट (पायल गुरु और सपना हाजी) में लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। पंढरीनाथ पुलिस का कहना है कि इसी विवाद का फायदा उठाते हुए एक कथित पत्रकार पंकज और उसके साथी अक्षय ने एक गुट के किन्नर को नाम खराब करने की धमकी दी। फिर उससे पैसे की डिमांड कर दी। किन्नरों के दो गुट में चल रहा ...
UP: बांदा में एजेंसी के सामने धू-धूकर जली बाइक-इलाके में मची खलबली

UP: बांदा में एजेंसी के सामने धू-धूकर जली बाइक-इलाके में मची खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महाराणा प्रताप चौराहे के आगे आवास विकास में एजेंसी के सामने बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। बाइक देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगाहनी गांव के संजय यादव की थी। तेज लपटों के साथ बाइक को जलता देख वहां भीड़ जुट गई। लोगों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एजेंसी के सामने हुई घटना-6 महीने पहले खरीदी थी बाइक पुलिस ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर अग्निशामक यंत्र से आग बुझाई। हालांकि, बाइक जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, लगभग 6 माह पहले संजय यादव ने यह बाइक एजेंसी से खरीदी थी। तकनीकि खराबी के कारण बाइक क्लेम में आ गई। बाइक मालिक संजय का कहना है कि उनका छोटा भाई गोरे लाल क्लेम के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहा था। चालक ने कहा, बाइक में आ रहा था करंट-टंकी हीट कारण मगर एजेंसी संचालक टाल-मटोल कर रहा था। कह...
बांदा में दर्दनाक घटनाएं: दो मासूमों की मौत से परिवारों में कोहराम

बांदा में दर्दनाक घटनाएं: दो मासूमों की मौत से परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गई। इन घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार खप्टिहाकला गांव के नई बस्ती के सुनील कोटार्य का बेटा मोनू (12) रविवार सुबह पड़ोसी महिला ममता (35) के साथ मिट्टी लेने गया था। मिट्टी का टीला धंसने से दबा बालक, महिला की हालत गंभीर बताते हैं कि टीला ढह जाने से दोनों मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेस नेता का निधन-कांग्रेसियों में शोक की लहर दोनों को परिवार के लोग बांदा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां मोनू की मौत हो गई। वहीं घायल महिला ममता का इलाज चल रहा है। घर के बाहर खड़े बच्चे को ई-रिक्शा ने रौंदा, लोगों ...
खौफनाक: लखनऊ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप-पुलिस ने एनकाउंटर में दो को पकड़ा

खौफनाक: लखनऊ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप-पुलिस ने एनकाउंटर में दो को पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में एक 11वीं की छात्रा से दिनदहाड़े गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच युवकों ने उसे बाग में खींचकर उससे गैंगरेप किया। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। बताते हैं कि पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। एक को पुलिस की गोली भी लगी है। बहन को देखने घर से निकली थी छात्रा जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा अपने एक परिचित के साथ बाइक से बहन को देखने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में आम के बाग में बैठकर दोनों बातचीत करने लगे। बताते हैं कि तभी पांच युवक वहां पहुंचे और छेड़छाड़ छात्रा से करने लगे। छात्रा के साथी को पीटकर भगाया छात्रा के दोस्त को आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा फिर उसे भगा दिया। बाद में सभी आरोपी छात्रा को बंधक बनाकर बाग में खींच ले गए। वहां सभी ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद छात्रा...
बांदा: खांईपार में पिता ने डांट दिया तो बेटे ने लगा ली फांसी

बांदा: खांईपार में पिता ने डांट दिया तो बेटे ने लगा ली फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नशे में हंगामा करने पर बेटे को पिता ने डांट दिया। गुस्सा होकर बेटे ने फांसी लगा ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बांदा शहर के खाईंपार मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार, खांईपार का रहने वाला करन प्रजापति (26) उर्फ अर्जुन रात में शराब के नशे में घर पहुंचा। फिर गालियां बकते हुए हंगामा करने लगा। घर पर उसकी बहन करवाचौथ मनाने आई हुई थी। नशे में घर पहुंच कर रहा था हंगामा पिता ने बेटे को ऐसा करने पर डांट दिया। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चला गया। आज सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कुंडी खटखटाई। इसके बाद उसका कमरे में शव लटका मिला। पिता ने बताया कि वह बिजली सजावट का काम करता था। घटना को लेकर परिवार के लोग काफी दुखी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा के बाबा तालाब में काम करने वाले युवक की हादसे में मौत  https:/...