Sunday, May 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: latest news

UP: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग-दमकल ने पाया काबू

UP: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग-दमकल ने पाया काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर एक मालगाड़ी के डिब्बे से धुआं उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं रेल अधिकारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन को रोककर चेक किया गया। दमकल ने पाया आग पर काबू बताते हैं कि गार्ड केबिन से 7वें नंबर वाले डिब्बे में अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ही आग बुझाने का रेस्क्यू शुरू कराया। हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR..  बताते हैं कि मालगाड़ी हजारा की तरफ जा रही थी। उसमें मिक्स कम्यूनिटी भरा हुआ था। दमकल ने त्वरित बचाव कार्य शुरू कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। ये भी पढ़ें: यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) स...
Lucknow: राजधानी में दिनदहाड़े छात्रा की घर में घुसकर हत्या इलाके में फैली सनसनी

Lucknow: राजधानी में दिनदहाड़े छात्रा की घर में घुसकर हत्या इलाके में फैली सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज रविवार दोपहर मोहनलालगंज के धरमावत खेड़ा में एक छात्रा की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे एक युवक छात्रा के घर में घुसा। वहां छात्रा प्रियांशी (18) की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर डाली। फिर वहां से पैदल ही सड़क की ओर गया और बाइक लेकर फरार हो गया। छत पर थी छोटी बहन-मां गई थीं बाहर घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि घटना के समय प्रियांशी कमरे में अकेली थी। ये भी पढ़ें: यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जेडी समेत चार अधिकारी सस्पेंड..पढ़ें पूरी खबर उसकी छोटी बहन घर की छत पर थी। दोनों की मां किसी काम से बाहर गई हुईं थीं। बाद में छोटी बहन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। लो...
यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जेडी समेत चार अधिकारी सस्पेंड..पढ़ें पूरी खबर

यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जेडी समेत चार अधिकारी सस्पेंड..पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने पाकिस्तान से अवैध कनेक्शन वाले मदरसा शिक्षक शमशुल पर खासतौर पर मेहरबान रहने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। संयुक्त निदेशक यानी जेडी समेत चार अधिकारियों को संस्पेंड कर दिया गया है। पाकिस्तानी कनेक्शन वाले मदरसे के शिक्षक पर खास मेहरबानी पड़ी भारी ब्रिटेन में बस चुके मदरसे के शिक्षक को वर्षों तक वेतन व अन्य भुगतान देने के मामले में चार अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक शेष नाथ पांडेय को निलंबित किया है। साथ ही आजमगढ़ के तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, लालमन और प्रभात कुमार को भी सस्पेंड किया है। तीन निलंबित अधिकारी इस समय बरेली, गाजियाबाद-अमेठी में थे तैनात बताते हैं कि साहित्य निकष सिंह, लालमन और प्रभात कुमार वर्तमान में क्रमश: गाजियाबाद, बरेली और अमेठी म...
दर्दनाक: बांदा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत

दर्दनाक: बांदा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत हो गई। इनमें एक हादसा मर्का क्षेत्र में हुआ है। वहीं दूसरा देहात कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, मर्का थाना क्षेत्र के खेरा गांव पतराखन (38) बीते रविवार को हादसे में घायल हो गए थे। तिंदवारी और मर्का क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं इसके बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुधार के बाद घर लाया गया। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि वह मजदूरी करते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी पार्वती के अलावा दो बेटे छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में ग्राम प्रधान ने कर डाला 1.85 करोड़ का घोटाला! आयुक्त ने बैठाई जांच   उधर, एक अन्य हादसे में देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के छोटकू की पत्नी देवमनी (45) पति व ब...
बांदा में ग्राम प्रधान ने कर डाला 1.85 करोड़ का घोटाला! आयुक्त ने बैठाई जांच

बांदा में ग्राम प्रधान ने कर डाला 1.85 करोड़ का घोटाला! आयुक्त ने बैठाई जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ग्राम प्रधान के 1.85 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। आयुक्त ने आरोपी प्रधान के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। घोटाले का यह प्रकरण काफी गंभीर है। सूत्रों की माने तो डीएम की जांच में भी प्रधान दोषी पाया जा चुका है। आयुक्त ने बांदा के कोर्रही ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच सीडीओ से कराने के निर्देश डीएम को दिए हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है। स्ट्रीट लाइट-कूड़ेदान खरीद से लेकर हर कहीं खेल जानकारी के अनुसार, कोर्रही के कासिम खान ने आयुक्त को शिकायतपत्र दिया है। आरोप है कि प्रधान और सचिव ने 975 रुपए की स्ट्रीट लाइट 4950 रुपए में 7.71 लाख की कीमत में खरीदी है। ये भी पढ़ें: UP: ‘समय पर होंगे पंचायत चुनाव’…पंचायतीराज मंत्री राजभर का बयान इसी तरह कूड़ेदान खरीद में एक ही विज्ञप्ति में दो बिल लगाकर 4.21 लाख के भुगतान कर लिया है। वहीं 2.59 लाख का भुगतान कोट...
लखनऊ: बच्चे की कमर के पास निकली पूंछ, उम्र के साथ बढ़ती गई लंबाई..

लखनऊ: बच्चे की कमर के पास निकली पूंछ, उम्र के साथ बढ़ती गई लंबाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक डेढ़ साल के बच्चे की कमर पर पूंछ जैसी संरचना उभर आई। परिवार के लोगों का कहना है कि जन्म से बच्चे की कमर पर उभरी यह पूंछ उम्र के साथ बढ़ी होती रही। बलरामपुर अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डा. अखिलेश कुमार की टीम ने जटिल ऑपरेशन के जरिए इसे हटा दिया। बच्चा अब स्वस्थ है। जन्म से ही थी पूंछ, उम्र के साथ बढ़ा आकार जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार के बेटे सूर्यांश की कमर पर जन्म के साथ ही पूंछ जैसी संरचना थी। उम्र बढ़ने के साथ पूंछ भी बढ़ती जा रही थी। इससे बच्चे को लेटने, बैठने और चलने-फिरने में दिक्कत भी हो रही थी। ये भी पढ़ें: संभलिए! कहीं कैंसर वाला आलू तो नहीं खरीद रहे आप..FDSA छापे में चौंकाने वाला खुलासा इसे लेकर परिवार के लोग भी चिंतित थे। डॉक्टरों के समझाने के बाद परिवार इसका ऑपरेशन कराने के लिए राजी...
आज बांदा आ रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है पूरा कार्यक्रम..

आज बांदा आ रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज शुक्रवार 21 नवंबर को बांदा आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री शहर में लगभग पौने 2 घंटे रुकेंगे। वह हेलीकाप्टर से महोबा से बांदा पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हेलीकाप्टर दोपहर 12:50 बजे मेडिकल कालेज में बने हेलीपैड पर उतरेगा। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे अर्पित वहां से वह महाराणा प्रताप चौराहा पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे। ये भी पढ़ें: अच्छी खबर: हार्ट अटैक के मरीजों को अब निशुल्क लगेगा 40 हजार का इंजेक्शन फिर जेएन कालेज के मैदान में एक जनसभा को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। ये भी पढ़ें: हद कर दी! मेरठ में डॉक्टर ने फेवीक्विक से चिपका...
हद कर दी! मेरठ में डॉक्टर ने फेवीक्विक से चिपका दी बच्चे की चोट-मचा हड़कंप…CMO ने बैठाई जांच

हद कर दी! मेरठ में डॉक्टर ने फेवीक्विक से चिपका दी बच्चे की चोट-मचा हड़कंप…CMO ने बैठाई जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जागृति विहार एक्सटेंशन के पास महपल हाइट्स में रहने वाले सरदार जसप्रिंदर सिंह के ढाई साल के बेटे मनराज सिंह को खेलते समय चोट लग गई। बताते हैं कि बच्चे की आंख के पास चोट लगी। वह बेटे को लेकर भाग्य श्री अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर की हरकत से हर कोई हैरान उनका कहना है कि वहां डॉक्टर ने बच्चे की चोट को फेवीक्विक से चिपका दिया। दर्द बढ़ने पर वह बच्चे को लेकर सुबह लोकप्रिय अस्पताल पहुंचे। वहां तीन से चार घंटे फेवीक्विक को छुड़ाने में लगे। इसके बाद वहां डाक्टरों ने चार टांके लगाए। ये भी पढ़ें: मेरठ: 7वीं की छात्रा से बोला शिक्षक, ओयो होटल चलेगी.., मिला कभी न भूलने वाला सबक पीड़ित पक्ष के लोगों ने भाग्यश्री अस्पताल पहुंचकर नाराजगी जताई। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जसप्रिंदर सिंह का कहना है कि सीएमओ से शिक...
बांदा: वर्षों से बैंक खाते में फंसे पैसे वापस लें..21 को लगेगा सहायता कैंप

बांदा: वर्षों से बैंक खाते में फंसे पैसे वापस लें..21 को लगेगा सहायता कैंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अगर आपका पैसा वर्षों से बैंक खाते में जमा हैं और कागजी खानापूर्ति के चलते नहीं निकल पा रहे हैं, तो अब आसानी से वापस मिलेंगे। जी हां, आरबीआई के निर्देशों पर देशभर में 'आपकी पूंजी आपका अधिकार' कैंप लगाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक कैंप बांदा में 21 नवंबर को लगने वाला है। कलेक्ट्रेट में लगेगा सहायता कैंप यह कैंप कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगा। यह जानकारी एलडीएम रवि शंकर ने दी। बताया कि आरबीआई के निर्देशों पर अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक देशभर में 'आपकी पूंजी आपका अधिकार' अभियान चल रहा है। ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार इसी क्रम में सहायता शिविर का आयोजन 21 नवंबर को बांदा कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में विभिन्न बैंकों में 115420 खातों में कुल 38.63 करोड़ की धनराशि लावारिस पड़ी है। संबं...
Kanpur: बंद कमरे में चार युवकों के शव मिले..दम घुटने से मौत की आशंका

Kanpur: बंद कमरे में चार युवकों के शव मिले..दम घुटने से मौत की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक फैक्टरी के बंद कमरे में चार युवकों के शव मिले हैं। आशंका है कि चारों युवक कमरे में ठंड से बचने के लिए कोयले की आग जलाकर सो गए थे। इसी दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस को कमरे में तसले में कोयले की राख मिली है। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन जानकारी के अनुसार, पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के साइट नंबर-2 में ऑयल सीड्स कंपनी का प्लांट है। वहां एक कमरे में बुधवार रात चार युवक आग जलाकर सोए थे। सुबह फैक्टरी का गॉर्ड और अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे। उन्हें कमरे का दरवाजा बंद मिला। जब दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो तोड़ा गया। ये भी पढ़ें:‘डील’ पर कानपुर में MLC व महिला पुलिस अधिकारी में बहस-Video Viral अंदर चारों य...