Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Kuldeep Naiyar

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर नहीं रहे..

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर नहीं रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर नहीं रहे। बीती देर रात दिल्ली के एक अस्पातल में उनका देहांत हो गया। वे 95 साल के थे और  पत्रकारिता जगत में कई दशकों से सक्रिय थे। उन्होंने कई किताबों का भी लेखन किया। इमरजेंसी के दौरान जेल जा चुके नैयर ने अपने पत्रकार जीवन की शुरूआत एक उर्दू अखबार से की थी। दिल्ली के एक अस्पताल में 95 साल की उम्र में लीं अंतिम सांसें  इसके बाद वह द स्टेट्समैन अखबार के संपादक भी रहे। 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। साथ ही अगस्त 1997 में राज्यसभा में नामांकित किए गए। 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रहे। इसके साथ ही श्री नैयर द संडे गार्जियन, द न्यूज, डेक्कन हेराल्ड (बेंगलुरु), द स्टेट्समैन, द डेली स्टार जैसे 80 से अधिक समाचार पत्रों में लिखते थे। ये भी पढ़ेंः एक ने देश के लिए सिर कटाया...