Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: killer auto driver killed in encounter in Lucknow

लखनऊ में एनकाउंटर, हत्यारा ऑटो चालक ढेर-महिला यात्री से दुष्कर्म-लूट के बाद की थी हत्या

लखनऊ में एनकाउंटर, हत्यारा ऑटो चालक ढेर-महिला यात्री से दुष्कर्म-लूट के बाद की थी हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार रात दुष्कर्म व लूटपाट के बाद महिला की हत्या का मुख्य आरोपी हत्यारा ऑटो चालक पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हो गया। बताते हैं कि यह मुठभेड़ मलिहाबाद थाना क्षेत्र के देवम लान के पास हुई है। बताते चलें कि इस वारदात को दो सगे भाइयों ने अंजाम दिया था। इससे पहले पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी के भाई दिनेश को गिरफ्तार किया था। एक को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार वहीं मारा गया यह मुख्य आरोपी अजय फरार था। पुलिस ने इसपर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। आज रात मुख्य आरोपी और पुलिस का आमना-सामना हुआ। पुलिस की गोली लगने से वह ढेर हो गया। बताते चलें कि एक महिला सवारी को रात में घर लौटते समय इस दरिंदे ने अपह्रत कर उससे लूटपाट की। फिर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसका सगा भाई भी वारदात में शामिल था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ...