Monday, June 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: jump into river

बांदा में मां को बचाकर लाया बेटा, खुद जान दे बैठा

बांदा में मां को बचाकर लाया बेटा, खुद जान दे बैठा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मदर्स-डे पर सोशल मीडिया पर सभी अपने बचपन और मां की ममता की छांव में बिताए पलों की याद खोए हैं। ऐसे में बांदा शहर में एक मां-बेटे के बीच नोंक-झोंक के बाद हुई अनहोनी की खबर चर्चा का विषय बनी है। बताते हैं कि रात शहर के क्योटरा मोहल्ले में किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ। नाराज होकर युवक ने केन नदी पुल से छलांग लगा दी। पानी में डूब कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कुछ पहले ही बहन की मौत से परेशान थे दोनों शहर की केवटरा मुहल्ला निवासी छोटू सिंह (21) का शनिवार रात को अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज होकर मां केन नदी पुल पर पहुंच गई और कूदकर जान देने का प्रयास करने लगीं। पीछे पीछे पहुंचा बेटे छोटू ने उन्हें रोक लिया और वापस घर ले आ...