जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”
समरनीति न्यूज, लखनऊ: किसान नेता राकेश टिकैत ने जालौन में कहा कि "किसानों की आय नहीं, बल्कि कर्ज चार गुना बढ़ा है।" टिकैत जालौन के उरई स्थित मंडी परिषद में विशाल किसान पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों की आथिक स्थिति बदहाल है। ऐसे में सरकार को उनके कर्ज तुरंत माफ करने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति इस समय अच्छी नहीं है। सरकार को किसान हित में काम करना चाहिए।
बुंदेलखंड के लिए अलग आर्थिक पैकेज की मांग
साथ ही बुंदेलखंड के लिए अलग से आर्थिक पैकेज घोषित करना चाहिए। किसान नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। कहा कि आय तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन किसानों का कर्ज जरूर बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: UP: आज रविवार को भी खुले हैं बैंक-RBI के निर्देश, अगले सप्ताह हड़ताल
किसान नेता टि...
