Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Jal Sansthan

बांदा : सीवरेज ठप-जनता त्रस्त, रिटायरमेंट वाले Exen मस्त, 5 दिन से रट रहे बस एक ही बात..

बांदा : सीवरेज ठप-जनता त्रस्त, रिटायरमेंट वाले Exen मस्त, 5 दिन से रट रहे बस एक ही बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी में 15 जून से मानसून आने की संभावना है। इससे पहले प्री मानसून भी दस्तक दे सकता है। सीवर जाम हो चुके हैं। उनके नाम मात्र को पानी निकल रहा है। ऐसे में हर साल होने वाली बांदा शहर में जलभराव की समस्या की आशंका है। वहीं संबंधित विभागों की बात करें तो इनकी अकर्मण्यता जगजाहिर है। समस्या देखकर आंखें मूंदने में जलसंस्थान विभाग सबसे आगे है। शहर में गंदे पानी की शिकायतों के लिए जाना जाने वाला यह विभाग सीवरेज ठप होने के बावजूद सफाई को लेकर फिसड्डी बना है। जलसंस्थान के अधिकारी जानते हुए भी निष्क्रिय हाल यह है कि शहर का आवास विकास जैसा पाॅश इलाका अभी से जलभराव जैसे हालात से जूझता नजर आ रहा है। आवास विकास-B ब्लाक में सीवरेज से पानी काफी धीमा निकल रहा है। पूरा का पूरा सीवरेज लगभग जाम है। नालियां तक ओवरफ्लो हो रही हैं। गंदगी से सीवरेज पट सा गया है। चौंकाने वाली बात यह ...
लापरवाही : बांदा शहर के आवास विकास में गहराया पेयजल संकट, दिन में एक बार पानी-वो भी अधूरा

लापरवाही : बांदा शहर के आवास विकास में गहराया पेयजल संकट, दिन में एक बार पानी-वो भी अधूरा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पाॅश इलाके आवास विकास के कई ब्लाकों में पेयजल संकट बुरी तरह से गहरा गया है। जल संस्थान की लापरवाही और उसपर तकनीकि गड़बड़ियां आम जनता पर भारी पड़ रही है। आज शुक्रवार सुबह सिर्फ 15 मिनट के लिए पानी की सप्लाई आई। इस वजह से पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। आम लोग अपनी रोज-मर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए भी परेशान रहे। वहीं विभागीय अधिकारियों ने इसकी अलग ही वजह बताई। तीन दिन से 15 मिनट पानी की सप्लाई बताते चलें कि आवास विकास में सिर्फ एक समय सुबह 7 बजे पानी की सप्लाई एक घंटे के लिए खोली जाती है। वह भी कई बार कर्मचारी की लापरवाही से ठीक समय पर चालू नहीं हो पाती। या फिर समय से पहले ही बंद कर दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलसंस्थान ने एक ही कर्मचारी को तैनात कर रखा है, जो घाघ बन गया। मनमानी से काम करता है। कर्मचारियों की लापरवाही जनता पर भार...