Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Indian Army

‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: भारत की तीनों सेनाओं ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है। भारत ने देर रात 'आपरेशन सिंदूर' शुरू करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने x एक्स एकाउंट पर लिखा है कि 'जय हिंद-जय हिंद की सेना'। देर रात 1:30 बजे हुआ एयर स्ट्राइक उधर, देर शाम तक खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान ने भारत की एयर स्ट्राइक में भारी नुकसान की बात कबूल की है। एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान थर्रा उठा है। भारतीय हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है 90 आतंकी ढेर हुए हैं। भारतीय सेनाओं ने उन इलाकों को निशाना बनाया है, जहां से हाल में भारत में पहलगाम में हमले की योजना तैयार...
भारतीय सेना का पीओके में आतंकी शिविरों पर तगड़ा हमला, 5 पाक सैनिक-कई आतंकी ढेर

भारतीय सेना का पीओके में आतंकी शिविरों पर तगड़ा हमला, 5 पाक सैनिक-कई आतंकी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाक कब्जे वाले कश्मीर में चार आतंकी शिविरों पर तोप से ताबड़तोड़ गोले बरसाकर उनको नेस्तनाबूत कर दिया है। इसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के साथ ही कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई तब की गई है जब पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में जमकर गोलीबारी की गई। इस घटना में दो भारतीय जवानों के शहीद होने तथा एक नागरिक के मारे जाने की सूचना है। बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब जवाब में भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाया। मामले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति की जानकारी लेते हुए आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत से बात की है। बताया जाता है कि पीओ...
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब दो महीने करेेंगे भारतीय सेना के साथ ट्रैनिंग

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब दो महीने करेेंगे भारतीय सेना के साथ ट्रैनिंग

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज,डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब भारतीय सेना के साथ ट्रैनिंग लेंगे। वह अगले दो महीने तक सेना के साथ रहेंगे। इस दौरान कुछ समय कश्मीर में भी गुजारेंगे। बताते हैं कि इस बात की इजाजत भी थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने उनको दे दी है। दरअसल, आपको बता दें कि धोनी टैरिटोरियल आर्मी के पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और अब वह अपनी इसी रेजिमेंट के साथ दो महीने रहेंगे और ट्रैनिंग लेंगे। थल सेनाध्यक्ष ने दी इजाजत   बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मशहूर बल्लेबाज धोनी ने हाल ही में टीम के वेस्टइंडीज दौरे में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इसकी वजह थी कि वह भारतीय सेना से किए अपने वादे को पूरा करने जा रहे हैं। यह महत्वूपर्ण जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के जरिये सामने आई है। एएनआई के मुताबिक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना के साथ...