यूपी : वीडीओ समेत 2 पर गैंगरेप का आरोप, FIR दर्ज
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम विकास अधिकारी समेत दो लोगों पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों पर उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म का भी आरोप है। महिला का कहना है कि सरकारी आवास दिलाने के बहाने ग्राम विकास अधिकारी एक अन्य व्यक्ति के साथ उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ यह सब किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
बताया जाता है कि भदोही जिले के अभोली विकास खंड में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी और उसके एक साथी पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों ने उसे सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों एक कागज पर अंगूठा लगाने की बात कहकर उसे गांव के एक स्कूल में ले गए।
ये भी पढ़ेंः कानपुर में महिला सिपाही के साथ पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, हैवानियत की हदें पार
...