महाराजगंज के डीएम समेत पांच अफसर निलंबित, IAS समेत 2 तबादले
समरनीति न्यूज, लखनऊः गौ संरक्षण में बड़ी अनियमितता मिलने पर यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई यूपी के महारजगंज जिले में की गई है। सरकार ने महराजगंज के जिलाधिकारी, दो उप जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी को निलंबित कर दिया है। डीएम समेत पांच अधिकारियों के निलंबन से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि गौशाला में अनियमितता मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने महराजगंज के डीएम अमरनाथ उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से सरकारी महमकों में हड़कंप मच गया है।
गौशाला अनिमितता मामले में कार्रवाई
उनके साथ तत्कालीन उप जिलाधिकारी निचलौल देवेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी निचलौल सत्यम मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा राजीव उपाध्याय के साथ ही उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा वीके मौर्य को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दि...