Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in suspense

14 साल के बालक की मौत बनी रहस्य, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

14 साल के बालक की मौत बनी रहस्य, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के थाना सकरन क्षेत्र के ऊंचगांव में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनने वालों को पहली बार यकीन ही नहीं हो रहा। एक 14 साल के बच्चे द्वारा फांसी लगाकर जान देने की घटना सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो दूसरी ओर गांव के लोग दबी जुबान सौतेली मां पर बच्चे की हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। हांलाकि पुलिस इससे इंकार कर रही है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। गांव निवासी दिलेराम का 14 वर्षीय बेटा सोम अपनी सौतेली मां कुंडली देवी के साथ घर पर मौजूद था। दिलेराम कहीं रिश्तेदारी में गया था। उसकी पहले की पत्नी मर चुकी है, उसी ने बेटे सोम को जन्म दिया था। दूसरी पत्नी कुंडली देवी से दूसरा 5 वर्षीय पुत्र शुभम है। बताया जाता है कि दिलेराम की नामौजूदगी में बालक सोम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटकता मिला। दिलेराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और...