Covid-19: झांसी जेल में 202 कैदी कोरोना पाॅजिटिव मिले, हड़कंप मचा
समरनीति न्यूज, झांसीः कोरोना संकट के बीच झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को झांसी जेल में 202 कैदियों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके साथ ही जेल अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर सभी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
जेल में कुल 788 कैदियों की जांच
अधिकारियों का कहना है कि जेल में कुल 788 कैदियों की जांच हुई थी। इनमें से 202 बंदियों और 2 जेल कर्मियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। बाकी कैदियों की भी जांच की जा रही है। सभी तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग-प्रशासन अलर्ट
बताया जाता है कि जिन बैरक में संक्रमित कैदी रहते थे उनको सेनेटाइज किया जा रहा है। कैदियों को कोविड अस्...