इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी तो चाचा शिवपाल मंत्री
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शनिवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सपा 2022 के लिए किसी बड़ी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन छोटे दलों के साथ गठजोड़ जरूर होगा। इस मौके पर अखिलेश यादव ने सबसे खास बात यह कही कि सपा ने 2022 के लिए इटावा की जसवंत नगर सीट छोड़ दी है।
इटावा स्थित अपने आवास पर थे अखिलेश
साथ ही कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। इतना ही नहीं उनकी पार्टी को भी साथ में एडजस्ट किया जाएगा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को दीपावली की बधाई भी दी। अखिलेश यादव आज यहां सिविल लाइन स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। इस दौरान कई दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण किया।
ये भी पढ़ें : खास खबरः होली पर एक हुआ मुलायम का कुनबा, अखिलेश ने छुए चाचा ...