भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस्थान के संवेदनहीन अधिकारी, जनता बेहाल..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जलसंस्थान अधिकारियों की लापरवाही किसी से छिपा नहीं है। शहर में दूषित पेयजल की आपूर्ति, सप्लाई समय पर न करना, शिकायतों पर फोन न उठाना। इन सब बातों को लेकर आम जनता में जलसंस्थान की छवि बेहद खराब बनती जा रही है। इसकी मुख्य वजह मौजूदा समय में तैनात अधिकारियों की पेयजल जैसे मुद्दे पर संवेदनहीनता है।
महाप्रबंधक के न रहने से पटरी से उतरी पूरी व्यवस्था
अधिकारी पानी आपूर्ति को लेकर भी कागजी खानापूर्ति तक सीमित रहते हैं। 28 अप्रैल को बांदा जलसंस्थान के एक्सईएन शिवराज वर्मा को उनके मोबाइल नंबर-(6394455260) पर दो बार शाम 7:21 और 7:42 बजे काॅल की गईं।
ये भी पढ़ें: बांदा: जेल रोड खोदकर जल संस्थान मस्त-ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त
ताकि पता चल सके कि 29 अप्रैल को पूर्व सूचना के आधार पर स्वराज काॅलोनी, क्योटरा, सिविल लाइन, शांतिनगर और दूसरे इलाकों में आपूर्ति बंद रहेगी या...
