Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in a pond

बांदा के नरैनी में तालाब में डूबकर युवक की मौत

बांदा के नरैनी में तालाब में डूबकर युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिए तालाब से शव को बाहर निकलवाया। घटना करतल चौकी क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव की है। बताया जाता है कि दोपहर में भोला (20) पुत्र राममिलन और उसका छोटा भाई सरमन (12) गांव के पास तालाब में नहा रहे थे। तालाब में नहाते वक्त हुई घटना इसी दौरान भोला का पैर फिसल गया और पानी मे डूब गया। छोटा भाई सरमन ने आनन-फानन में पुरवा में पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को जानकारी दी। करतल चौकी इंचार्ज अर्जुन यादव ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को तालाब में उतारा। बाद में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में महिला का नग्न शव मिला, पति फरार...