कान्हा की नगरी के किसान की बेटी इकरा बानो ने जापान में गाढ़ा भारत का झंडा, गोल्ड मेडल जीता
समरनीति न्यूज, डेस्कः इसमें कोई दो राय नहीं कि अगर बेटियों को मौका मिलता है तो वे भी नाम रोशन करती हैं। दुनिया में अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि देश का भी मान बढ़ाती हैं। ऐसा ही किया है मथुरा के एक गांव की बेटी इकरा बानो ने। इकरा पॅावर लिफ्टर हैं और मथुरा के गोवर्धन इलाके के नीमगांव की रहने वाली हैं। इकरा की इस सफलता से उनके परिवार में खुशियां छाई हुई हैं।
52 किलोग्राम भार में 5वां स्थान किया है हासिल
इकरा बानो ने जापान के टोक्यो में आयोजित पावर लिफ्टिंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने 52 किलोग्राम भार में 5वां स्थान हांसिल किया। यह प्रतियोगिता बीती 23 मई को संपन्न हुई थी। बताते हैं कि इससे पहले भी इकरा पॅावर लिफ्टिंग में कई पदक जीत चुकी हैं। वह लगातार एक ओर परिवार का मान बढ़ा रही हैं तो दूसरी ओर देश का नाम भी रोशन कर रहीं हैं।
मथुरा के एक गांव के किसान ...