लखनऊ में पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन, लंबे समय से थे बीमार
समरनीति न्यूज, लखनऊः पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का देर शाम लखनऊ में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताते चलें कि वह बाराबंकी के रहने वाले थे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वह राज्यसभा सदस्य भी रहे। कुर्मी समाज के बड़े नेता के रूप में बेनी प्रसाद वर्मा की पहचान थी। समाजवादी पार्टी ने अधिकारिक रूप से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। साथ ही उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुछ ऐसा रहा राजनीतिक जीवन
बताया जाता है कि वह 1974 में पहली बार दरियाबाद क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शौक की लहर दौड़ गई है। उनका जन्म 11 फरवरी, 1941 को राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी बाराबंकी से ही हुई थी। बाद में लखनऊ विश्वविद्यालय ...