Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Horrific accident

दर्दनाक हादसाः कानपुर देहात में जन्मदिन पार्टी से लौट रही महिला व दो बच्चों समेत 5 की मौत

दर्दनाक हादसाः कानपुर देहात में जन्मदिन पार्टी से लौट रही महिला व दो बच्चों समेत 5 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः जिले की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर मांवर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक काल बनकर दौड़ा। एक साइकिल सवार को कुचलने के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा। वहां सामने से आ रही बाइक को रौंदता हुआ सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया। बाइक पर सवार महिला, उसके दो मासूम बच्चों और बाइक चला रहे देवर की मौत हो गई। साइकिल सवार की भी मौके पर ही मौत वहीं ट्रक से कुचले साइकिल सवार वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रनियां के मालवर रोड निवासी विजय बिजली विभाग में रनियां उपखंड कार्यालय में कार्यरत हैं। उनका चचेरा भाई अमित (25) निवासी दीनदयाल नगर, पुखरायां रनियां में एक फैक्ट्री में नौकरी करत...
अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 9 मरे, 1 दर्जन से ज्यादा घायल

अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 9 मरे, 1 दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार दोपहर अभी कुछ देर पहले हुए एक भीषण हादसे में एक रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर से बस सवार 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों के शव भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। बस में फंसे शवों को मशक्कत के बाद किसी तरह निकाला जा सका। कुछ के चेहरे गायब हो गए तो किसी के शरीर के दूसरे अंग। फतेहपुर जा रही थी रोडवेज घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल (बांदा) लाया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। मौके पर बुरी तरह से चीख-पुकार मची रही। पुलिस को भी हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जिला अस्पताल में भी पुलिस अधिकारी पहले से...
बांदा में हादसाः ARTO कानपुर रेफर, सिपाही की मौत-दो और गंभीर

बांदा में हादसाः ARTO कानपुर रेफर, सिपाही की मौत-दो और गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार तड़के सुबह हुए भीषण हादसे में बांदा के एआरटीओ की जीप, खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में बैठे एआरटीओ उदयराम और चार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। वहां से एआरटीओ को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं विभाग के सिपाही लल्लूराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरटीओ विभाग के शेष दो कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। गिरवां थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हादसा बताया जाता है कि एआरटीओ उदयराम अपनी टीम के साथ तड़के सुबह करीब 3 बजे जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जीप वहां सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई। इससे जीप में सवार एआरटीओ और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को पहुंचाया जिला अस्पताल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्प...
लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक ढंग से मौत, कई घायल

लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक ढंग से मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज हुए एक बड़े हादसे में शहीद पथ पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक कई वाहनों में टक्कर मारता हुआ सर्विस लेन पर स्थित एक रेस्टोरेंट में जा घुसा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर भी उसमें फंस गए, दोनों को कई घंटे बाद निकाला जा सका। मृतकों में डीसीएम चालक अहसान अली (35) निवासी रामपुर तथा उसके साथ मौजूद दूसरा ड्राइवर फिरासत (25) शामिल है। इस हादसे में डीसीएम का क्लीनर बिंदू भी घायल हो गया है। हादसे में संदीप कुमार तथा ट्रक चालक अनिल कुमार का पैर स्टेरिंग में फंस गया। वहीं रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा मजदूर घायल हो गया। कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद रेंस्टोरेंट में घुसा ट्रक   बताया जाता है कि शहीद पथ पर मंगलवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित हो गया।...