Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

वीर बाल दिवस: बांदा कलेक्ट्रेट में डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित

वीर बाल दिवस: बांदा कलेक्ट्रेट में डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रीमती जे. रीभा की अध्यक्षता में शुकवार 26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को सम्मानित किया गया। वीर बाल दिवस सिखों के 10वें गुरू गोबिंद सिंह जी के बेटों, साहबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहबजादा बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में मनाया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ उनकी याद में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। पूरे देश की तरह बांदा में भी इस अवसर पर आयोजन हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। ये भी पढ़ें: लखनऊ: घोड़े का पता बताओ-ईनाम 50 हजार पाओ..पढ़ें पूरा मामला बांदा में 'वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 18 से 25 दिसंबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। अलग-अलग स्कूलों के 36 बच्चे सम्मानित वि...
Breaking: बांदा में एनकाउंटर, 13 साल से फरार बदमाश हुआ गिरफ्तार

Breaking: बांदा में एनकाउंटर, 13 साल से फरार बदमाश हुआ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आज देर शाम एक एनकाउंटर हुआ है। 13 साल से फरार बदमाश को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताते हैं कि यह बदमाश पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर राइफल लूटकर भाग गया था। 1 लाख था ईनाम, राइफल लूटकर भागा था बदमाश इसपर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। बताते हैं कि पकड़ा गया बदमाश अगस्त 2012 में पेशी के बाद चित्रकूट से बांदा जेल लाए जाते समय भागा था। जानकारी के अनुसार, एएसपी शिवराज व क्षेत्राधिकारी नगर (IPS) सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में भूरागढ़ बाइपास के पास मुठभेड़ हुई। इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बदमाश की पहचान संदीप पुत्र शिवअवतार (49) निवासी ग्राम खोह, कोतवाली कर्वी के रूप में हुई है...
यूपी में सियासी हलचल, दिल्ली में PMModi से मिले ब्रजेश पाठक, अटकलें तेज..

यूपी में सियासी हलचल, दिल्ली में PMModi से मिले ब्रजेश पाठक, अटकलें तेज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश में ठिठुरन वाली सर्दी के बीच सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर चर्चाओं के बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की। यूपी के डिप्टी सीएम की इस मुलाकात के कई राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में निकाले जा रहे तरह-तरह के निहितार्थ दरअसल, उत्तर प्रदेश में कुल 52 ब्राह्मण विधायक हैं। इनमें से 46 अकेले भाजपा से हैं। 23 दिसंबर को ब्राह्मण समाज के विधायकों की बंद कमरे में बैठक हुई थी। कुछ दिन पहले ठाकुर विधायकों ने भी बैठक की थी। यूपी की सियासत में तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। ये भी पढ़ें: Lucknow: अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर PMModi ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लख...
उरई: बांदा की आयुषी बनीं ABVP की प्रदेश सहमंत्री, अन्य को यह दायित्व..

उरई: बांदा की आयुषी बनीं ABVP की प्रदेश सहमंत्री, अन्य को यह दायित्व..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत का 65वां प्रांत अधिवेशन उरई (जालौन) में संपन्न हुआ। यह अधिवेशन 22 से 24 दिसंबर तक चला। बताते हैं कि प्रांत अधिवेशन में करीब 25 जिलों से आए प्रदेश के युवाओं ने प्रतिभाग किया। उरई में तीन दिवसीय अधिवेशन तीन दिवसीय अधिवेशन में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश सहमंत्री के पद पर बांदा की सुश्री आयुषी त्रिपाठी, प्रांत फार्मा विजन संयोजक सुभाष त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई। ये भी पढ़ें: बांदा: नटराज संगीत विद्यालय में उपनिधि पत्रिका विशेषांक का हुआ विमोचन  साथ ही पीयूष को प्रांत एग्रीविजन सहसंयोजक, अभिषेक अग्रहरी, इच्छा अवस्थी, मानसी धुरिया को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। ये भी पढ़ें: Lucknow: अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर PMModi ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण https://sa...
बांदा: नटराज संगीत विद्यालय में उपनिधि पत्रिका विशेषांक का हुआ विमोचन

बांदा: नटराज संगीत विद्यालय में उपनिधि पत्रिका विशेषांक का हुआ विमोचन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ज्ञान गरिमा सेवा न्यास एवं कलार्पण भारत संस्था के संयुक्त तत्वावधान में उपनिधि पत्रिका विशेषांक का विमोचन हुआ। यह विमोचन स्थानीय नटराज संगीत महाविद्यालय बांदा में संपन्न हुआ। पत्रिका विशेषांक डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित जी पर केंद्रित रहा । मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर नंदलाल शुक्ल पूर्व प्राचार्य जेएन कालेज रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर गया प्रसाद त्रिपाठी वरिष्ठ साहित्य साधक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर हुआ। ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन, यह मांग.. नटराज संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने गायन प्रस्तुत किया। तबला वादन राम केदार द्विवेदी एवं स्वर अनन्या पटेल, खुशबू, प्रियांशी सागर, रिया ...
बांदा: BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले प्रवीण सिंह, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आमंत्रण..

बांदा: BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले प्रवीण सिंह, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आमंत्रण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से बांदा के बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें बांदा में होने वाली बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में आमंत्रित किया। यह कथा बांदा में आगामी 16 से 20 जनवरी तक मवई बाईपास चौराहा पर होगी। इसे लेकर बड़ी तैयारियां चल रही हैं। ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार   ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक https://samarneetinews.com/pallavipatel-demands-cbi-probe-into-the-alleged-murder-of-sone-lalpatel/  ...
लखनऊ में आज पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

लखनऊ में आज पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की 101वीं जयंती पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणास्थल का आज 25 दिसंबर 2025 को पीएम मोदी लोकार्पण करेंगे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल 230 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला है। कार्यक्रम की जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। तीन विभूतियों की प्रतिमाओं का होगा अनावरण कार्यक्रम के दौरान पीएम तीन विभूतियों की प्रतिमाओं का भी अनावरण करेंगे। ये प्रतिमाएं अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की हैं। ये भी पढ़ें: UP: यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले-कानपुर देहात समेत 3 जिलों के CDO बदले इस आयोजन में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जाति...
बांदा में व्यापारी नेताओं ने सरकार के इस फैसले का किया विरोध..

बांदा में व्यापारी नेताओं ने सरकार के इस फैसले का किया विरोध..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने शहर के रामलीला मैदान के पास 'व्यापारी संवाद कार्यक्रम' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गजट के अनुसार जल मीटर, स्फिग्मोमैनोमीटर, थर्मामीटर, गैसमीटर और तौल यंत्रों सहित 18 प्रकार के उपकरणों के वार्षिक सत्यापन शुल्क में अत्यधिक वृद्धि हुई है। तराजू का वार्षिक सत्यापन शुल्क कई गुना बढ़ा कहा कि यह व्यापारियों के हित में नहीं है। कहा कि 10 किलोग्राम तक के तराजू की फीस 220 रुपए से बढ़ाकर 2 हजार रुपए कर दी गई है। इसी तरह 10 किलोग्राम से अधिक तराजू के लिए 3 हजार रुपए फीस रखी गई है। काउंटर मशीन, बांट शुल्क में भी कई गुना वृद्धि की गई है। उन्होंने इसे अव्यवहारिक बताया। ये भी पढ़ें: UP: यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले-कानपुर देहात समेत 3 जिलों के CDO बदले बबेरू चौराहे के चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारि...
2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'जातिवाद' की एंट्री होती नजर आ रही है। शीतकालीन सत्र से पहले जहां राजपूत विधायकों ने 'कुटुंब' के नाम पर बैठकर कर एकजुटता दिखाई थी। वहीं सत्र के समापन पर ब्राह्मण विधायकों ने 'ब्राह्मण सहभोज' के नाम पर बंद कमरे में बैठक की है। कुशीनगर MLA पीएन पाठक के आवास पर ब्राह्मण विधायकों का जमघट इस बैठक ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल उठने लगा है कि यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जातिवाद की एंट्री हो गई है? भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने सहभोज के नाम पर बैठक की है। मंगलवार शाम को कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के बहुखंडी स्थित आवास पर ब्राह्मण विधायकों का जमघट लगा। ये भी पढ़ें: UP Politics : फिर BJP के साथ राजभ...