यूपी में सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर क्यों लगी रोक, पढ़िए पूरी खबर..
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : GIS 2023 सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 की बैठकों के चलते उत्तर प्रदेश के सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। छुट्टियों पर यह रोक शासन व विभागों के समूह क व ख के अफसरों पर 10 से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। इन अधिकारियों में आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के साथ विभागाध्यक्ष और उनके अधीन काम करने वाले अधिकारी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं जिन अधिकारियों की छुट्टियां पहले से स्वीकृत थीं, उनको भी रद्द किया गया है। बताते चलें कि प्रदेश में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट है। फिर 13 से 15 फरवरी तक जी-20 की बैठकें होनी हैं। इनमें अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
https://samarneetinews.com/adj-poonam-tyagi-killed-in-accident-on-lucknow-agra-expressway-in-mainpuri-car-collided-with-divider/
ये भी पढ़ें : मथुरा में सीएम योगी बोले, राम, कृष्ण और...