Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: get

अभिनेत्री सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड रोहमन से मिला कुछ ऐसा क्यूट सा सरप्राइज, जाहिर की खुशी

अभिनेत्री सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड रोहमन से मिला कुछ ऐसा क्यूट सा सरप्राइज, जाहिर की खुशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क: सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। 21 मई को सुष्मिता सेन को ये खिताब मिले 25 साल हो गए।  इस मौके को खास बनाने के लिए सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उन्हें बेहद ही क्यूट सरप्राइज दिया। इस सरप्राइज में सुष्मिता की बेटियां रेनी और अलीशा भी शामिल थीं। पूरी फैमिली ने मिलकर सेलिब्रेशन किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो  अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता केक काट रही हैं और बाकी सभी लोग उन्हें विश कर रहे हैं। सभी बोल रहे हैं कि सुष्मिता सेन ने इस दौरान सिर पर क्राउन लगाया है। वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कहा-  "माय सेलिब्रेशन!!! इस सरप्राइज के बारे में मुझे कुछ अंदाजा नहीं था। " वीडियो में रोहमन शॉल, प्रीतम शिख...
विदेश नहीं भाग पाएंगे एनआरआई दूल्हे, 48 घंटे में कराना होगा शादी का रजिस्ट्रेशन 

विदेश नहीं भाग पाएंगे एनआरआई दूल्हे, 48 घंटे में कराना होगा शादी का रजिस्ट्रेशन 

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भारत में शादी करके विदेश भाग जाना अब एनआरआई दुल्हों के लिए आसान नहीं होगा। अब ऐसे एनआरआई दूल्हों को शादी करने के 48 घंटे के भीतर शादी का रजिस्ट्रेशन यानी पंजीकरण कराना जरूरी होगा। अगर वे (एनआरआई दूल्हे) ऐसा नहीं करते हैं तो उनके वीजा और पासपोर्ट जारी नहीं होंगे। ये जानकारी खुद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एक प्रेसकांफ्रेस के दौरान दी। बिना रजिस्ट्रेशन विदेश जाने की कोशिश की तो नहीं जारी होंगे वीजा-पासपोर्ट  मंत्री ने कहा है कि सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से कदम उठा रही है और अबतक ऐसे मामलों में पांच एनआरआई के पासपोर्ट जब्त भी किए गए हैं। कहा कि एनआरआई दूल्हों का भारत में शादी करके विदेश भागने के मामलों पर अंकुश लगाने को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय भी मिलकर काम कर रहे हैं। अबतक ऐसे मामलों में प...
नकली शराब की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

नकली शराब की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः  नकली शराब बनाने वालों के संबध में सूचना देने वाले को 11 सौ रुपए इनाम दिया जाएगा। यह बात भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बिठूर में शराब के खिलाफ एक जागरूकता रैली में कही गई। इस दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कानपुर के बिठूर में भाजपाइयों ने निकाली नकली शराब के खिलाफ जागरूकता रैली रैली को बिठूर के लक्ष्मीबाई चौराहे पर विधायक प्रतिभा शुक्ला और डीएम सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि सरकार ने इसी साल एक्साइज एक्ट में 68 नई धारा जोड़ी है। इसके अतर्गत अब नकली शराब बनाकर बेचने वाले को फांसी की सजा भी हो सकती है।...